श्रेय आर्या : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना के आंकड़ों से संबंधित मनीष सिसोदिया द्वारा दिए गए बयान को खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक कुल मरीजों की संख्या 5.5 लाख नहीं होगी। एक साक्षात्कार के दौरान अमित शाह ने मनीष सिसोदिया के बयान से डर के पैदा होने की बात कही और यह भी कहा कि शायद इसी वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोग पलायन को मजबूर हुए। हालातों पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में कोरोनावायरस का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है, कोरोनावायरस से हमे घबराने की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने कहा कि इसके उपचार के लिए दिल्ली में उठाए जा रहे कदमों के बारे में दिल्ली सरकार के साथ किसी भी प्रकार की खींचतान नहीं है, सभी फैसले केंद्र और राज्य सरकारों की सहमति के बाद ही लिए जा रहे हैं दिल्ली समेत तमाम राज्यों में पहले टेस्ट कम हुआ करते थे इसीलिए मामले भी कम सामने आ रहे थे लेकिन अब उनकी दर को 5 गुना तक बढ़ा दिया गया है इसीलिए मामले भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रतिदिन 16000 से भी ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं शाह ने कहा कि दिल्ली में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी वापस लाया जा सकता है। खासकर एनसीआर क्षेत्र को लेकर जल्द ही एक नई रणनीति को लाने की तैयारी भी चल रही है जिसके लिए गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय अलग-अलग क्षेत्रों से जानकारी को जुटाएंगे, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस विषय पर आगे और भी चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 19906 मामले सामने आए हैं लेकिन इसी दौरान कुल 13000 से ज्यादा रोगी भी स्वस्थ हुए हैं देश में अब तक स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 3 लाख के पार जा चुकी है, स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा एक अच्छा संदेश है। देश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 28 हज़ार के पार जा पहुंची है उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2 लाख 3 हज़ार है, कोरोना से होने वाली मौतों में भी लगातार इजाफा जारी है औसतन 400 से भी ज्यादा मौतें रोज हो रही है, पिछले 24 घंटों के दौरान 410 नई मौतें दर्ज की गई हैं।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...
