सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकार ने एयर इंडिया के लिये बोली लगाने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक की

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:    सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों के बाधित हो जाने को देखते हुए एयर इंडिया के लिये बोली लगाने की समय सीमा को फिर से दो महीने के लिये बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। यह तीसरी बार है, जब समयसीमा बढ़ायी गयी है। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की गयी थी। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री से संबंधित रूचिपत्र में एक बदलाव जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए संभावित बोलीदाताओं से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर समयसीमा बढ़ायी गयी है।

जनवरी में जब पहली बार एयर इंडिया की बिक्री को लेकर रूचिपत्र जारी किया गया था, तब बोली लगाने की समयसीमा मार्च तक की रखी गयी थी। इसे बाद में 30 अप्रैल तक और फिर 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। अब इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

दीपम ने अपनी वेबसाइट पर डाले गये संशोधन में बताया कि इसके अलावा, अर्हताप्राप्त इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित करने की तारीख को भी दो महीने के लिये बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया गया है।

उसने कहा, ‘‘यदि महत्वपूर्ण तारीखों को लेकर आगे कोई बदलाव किया जाता है तो इच्छुक बोलीदाताओं को उस बारे में सूचित कर दिया जायेगा।’’

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी और उसके बाद लॉकडाउन ने वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बाधित किया है। विमानन क्षेत्र को कोरोना वायरस महामारी की अधिक मार झेलनी पड़ रही है। विमानन कंपनियों ने उड़ानों को रद्द कर दिया है और कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की है।

सरकार इससे पहले भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (बीपीसीएल) में अपनी पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये बोली लगाने के लिये निवेशकों को दिये गये समय को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। इसकी शुरुआती समय सीमा दो मई तक थी, जिसे पहले 13 जून तक बढ़ा दिया गया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...