- पिलिन के बाद झारखण्ड में बीमारियों का क़हर टूट पड़ा है। हाल ये है कि अस्पतालों में बेड की कमी के कारण फ़र्श पर ही इलाज करवाने को विवश हैं लोग।
- के जे पी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को पीएम बनवाना है, जुड़ूगा एन डी ए से।
पत्नी, बेटी की मौजूद्गी में , आसाराम से पूछताछ - पाकिस्तान ने फिर आलापा कश्मीर का राग़ - नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि दुनिया के हस्तक्षेप से ही सुलझेगा कश्मीर मामला
- स्वर कोकिला लता मंगेशकर को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए पहले यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...