सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई दिल्ली , 25दिसंबर 2013

                              

                                                           



गुड गवर्नेंस डे के तौर अटल बिहारी वाजपेयी  का जन्मदिन  मनाया गया

25 दिसंबर 2013 को अटल बिहारी वाजपेयी का नवासी साल के हो गए हैं. बीजेपी अपने नेता का जन्मदिन गुड गवर्नेंस डे के तौर पर पूरे देश में मना रही है. इस मौके पर पार्टी ने फिक्की ऑडिटोरियम में भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने  भजन पेश किया।  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लाता मंगेशकर सहित  कई अन्य लोगो ने अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिवस की बधाई दी है.






लोकसभा चुनावों के लिए   'मोदी फॉर पीएम' नारे के साथ उतरेगी भाजपा

भाजपा ने आज निर्णय लिया है कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उसके अभियान को प्रधानमंत्री पद के पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर केंद्रित रखा जाएगा और जनता को बताया जाएगा कि देश में इस समय 1975 में कांग्रेस द्वारा लगाये गये आपातकाल के बाद जैसे हालात हैं। भाजपा शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के संसदीय बोर्ड की यहां हुई बैठक के बाद महासचिव अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के लिए चुनावी नारा ‘मोदी फॉर पीएम’ (प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी) होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का ‘मोदी फॉर पीएम’ अभियान जेपी आंदोलन की तर्ज पर होगा जो आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए शुरू किया गया था।’’ अनंत कुमार ने कहा कि 1977 में जबरदस्त कांग्रेस विरोधी लहर थी और आज भी वैसे ही हालात हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक साल है। किसी ने नहीं सोचा था कि विपक्ष इतने वोट हासिल कर सकता है।’’ भाजपा महासचिव के अनुसार हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

                                                    

                                                     भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों पर करेंगे कार्रवाई: अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस के बाहर से समर्थन से सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनकी सरकार पिछले कांग्रेस शासन के किसी भी भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दो मिनट के वीडियो में उन्होंने कांग्रेस से समर्थन लेने को सही ठहराया और बताया कि आप अपने एजेंडे का पालन करने और दिल्ली के लोगों से किए गए वादे पूरे करने के लिए कटिबद्ध है।

वीडियो में केजरीवाल यह कहते हुए अपनी बात शुरू करते हैं कि उन्हें दो तरह की राय मिली, एक राय थी आप कांग्रेस और भाजपा दोनों से दूर रहें। दूसरी राय थी कि जब कांग्रेस समर्थन दे रही है तो आप सरकार बनाए और साबित करे कि वह भी सरकार चला सकती है और वादे पूरे कर सकती है। आप ने साफ कर दिया है कि सरकार में किसी भी कांग्रेस विधायक को मंत्रालय नहीं दिया जाएगा और आप कांग्रेस और भाजपा के किसी भी पूर्व भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगी। केजरीवाल ने कहा कि लोग अपनी राय के प्रति भावुक थे। इसलिए पार्टी को इस मुद्दे पर फिर से जनता के पास जाना पड़ा। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...