सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26 दिसंबर 2013

                                                         हजारे की तबियत खराब, नहीं आएंगे शपथ में

नई दिल्ली , 26 दिसंबर 2013:   अन्ना हजारे ने आज कहा कि वह तबियत खराब होने की वजह से शनिवार को मुख्यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। दिल्ली में 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर हजारे ने कहा, ‘‘मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है।’’ जब दोबारा प्रश्न पूछा गया तो हजारे ने कहा, ‘‘मैं अभी नहीं कह सकता, मैं ठीक नहीं हूं।’’दिल्ली के मुख्यमंत्री मनोनीत ने कहा था कि वह अपने गुरु हजारे को समारोह के लिए निजी तौर पर आमंत्रित करेंगे। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

महिला जासूसी मामले में केंद्र बनाएगा जांच आयोग
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के कथित इशारे पर गुजरात में एक महिला की जासूसी के मामले की पड़ताल के लिए केन्द्र ने आज जांच आयोग नियुक्त करने का फैसला किया। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। यह फैसला जांच आयोग कानून की धारा 3 के तहत किया गया जो केन्द्र को किसी आयोग के गठन का अधिकार देता है। आयोग के गठन का प्रस्ताव गृह मंत्रालय का था, जिसमें सुझाव था कि आयोग का अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय का कोई सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश हो। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


मुलायम के बयान को तोड़ा मरोड़ा गयाः सपा
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर दंगा राहत शिविरों में षड्यंत्रकारियों के रहने सम्बन्धी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ राजनीतिक दल इस मसले पर षड्यंत्र कर रहे हैं। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां कहा कि यादव के मुजफ्फरनगर दंगा राहत शिविरों से सम्बन्धित बयान को प्रसंग से अलग और तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया है। कुछ राजनीतिक दल इस मसले पर षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगा पीड़ितों के प्रति सरकार और पार्टी की पूरी सहानुभूति है और सद्भाव बहाली के कदम उठाये गये हैं। सपा मुजफ्फरनगर की घटना को दुखद मानती है और उसने पीड़ितों को सही मायने में राहत पहुंचायी है।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)




कांग्रेस के स्थापना दिवस पर CM बनेंगे अरविंद
नई दिल्ली , 26 दिसंबर 2013  :दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल के शपथ ग्रहण की तारीख एक विचित्र संयोग से उस तारीख को पड़ रही है जिस दिन कांग्रेस का 128वां स्थापना दिवस है। केजरीवाल 28 दिसंबर को शपथ लेंगे और यही कांग्रेस के स्थापना दिवस की भी तारीख है। कार्यकर्ता से राजनेता बने केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में यहां के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। नयी सरकार का जन्म संयोग से भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के स्थापना दिवस की तारीख को होगा। कांग्रेस को हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के हाथों शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा है।
कांग्रेस ने ‘आप’ को ‘‘बाहर से समर्थन’’ देने का फैसला किया। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस आपस में बंट गई है। आप को जहां 28 सीटें मिली थीं, वहीं भाजपा के खाते में 31 सीटें आई थीं और यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन दोनों ही दल सरकार बनाने के लिए जरूरी 36 के आंकड़े को छूने में असफल रहे।  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



                                                                            मनोरंजन की धूम है धूम-3 में

     


इस सप्ताह प्रदर्शित 'धूम-3' जैसी फिल्में बॉलीवुड की धाक दुनिया भर में जमाती हैं। तकनीक के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती यशराज फिल्म्स की धूम श्रृंखला की यह तीसरी फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। इस बार फिल्म में विलेन का किरदार आमिर खान ने निभाया। यह आमिर खान की सबसे ज्यादा स्टाइलिश लुक वाली फिल्म है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। निर्देशक भी उन्हीं पर ज्यादा मेहरबान लगे हैं इसलिए अन्य किरदारों को ज्यादा उभरने का मौका नहीं मिल पाया। फिल्म को भव्य बनाने में निर्माता ने पैसे को पानी की तरह बहाया है।
इकबाल हारून खान (जैकी श्राफ) अमेरिका के शिकागो में ग्रेट इंडियन सर्कस कंपनी चलाता है जोकि बंदी की कगार पर खड़ी है। इस कंपनी को चलाने के लिए खान ने बैंक से बड़ी रकम उधार ली थी जिसे वह नहीं चुका पा रहा और इस कारण बैंक उन पर काफी दबाव बनाता रहता है। बैंक अपने कर्ज को वापिस पाने के लिए कंपनी को नीलाम करने की योजना बनाता है इससे खान परेशान हो जाता है और अपने बेटे साहिर (आमिर खान) की आंखों के सामने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेता है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...