सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई दिल्ली ,27 दिसंबर 2013:

    राहुल ने कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
नई दिल्ली ,27  दिसंबर 2013: हालिया विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद पहली बड़ी चुनावी कसरत के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शीर्ष नेताओं और कांग्रेस शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ रणनीतिक बैठक की जिसमें पार्टी को पूरे दमखम के साथ चुनावी समर के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया। आज सुबह शुरू हुई इस एक दिवसीय बैठक में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की शत प्रतिशत उपस्थिति रही। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें))


गोवा में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

नए साल के जश्न से पहले गोवा में मादक पदार्थ रोधी विभाग (एनसीबी) ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया है। यह मादक पदार्थ आम तौर पर राज्य में समुद्र तटों पर होने वाली पार्टियों में कथित तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। एनसीबी ने गुरुवार को तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया और करीब एक करोड़ रूपये मूल्य का केटामाइन बरामद किया। इसे ऐसे समय बरामद किया गया है जब क्रिसमस पार्टियां हो रही थीं और नए साल की पार्टियां होने वाली हैं। अधिकारियों ने बताया कि गोवा से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें))


मोदी को वीजा पर नीति नहीं बदलीः अमेरिका

 नरेंद्र मोदी पर अपनी वीजा नीति में किसी तरह का बदलाव न होने की बात पर जोर देते हुए अमेरिका ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वीजा के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं और उनके द्वारा आवेदन करने के बाद अमेरिकी कानून के मुताबिक उसकी समीक्षा की जाएगी। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हमारी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री के बाबत हमारी लंबे समय से नीति रही है कि वह वीजा के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं और किसी अन्य आवेदक की तरह उन्हें इसकी समीक्षा का इंतजार करना होगा।’’(पूरी खबर के लिए क्लिक करें))

 
केंद्र सरकार मोदी को परेशान कर रहीः भाजपा
नई दिल्ली ,27  दिसंबर 2013: गुजरात सरकार द्वारा एक महिला की कथित जासूसी मामले की पड़ताल के लिए जांच आयोग गठित करने के कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह नरेन्द्र मोदी को परेशान करने के लिए बदले की भावना से उठाया गया कदम है। भाजपा ने आगाह किया कि सरकार के इस कदम से केन्द्र और राज्यों के संबंध प्रभावित होंगे। भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस तरह की जांच शुरू करके ‘‘मोदी से राजनीतिक बदला लेने के लिए कांग्रेस की फासीवादी और आपातकाल जैसी मनोवृत्ति’’ की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया, ''यह राजनीतिक बदले की भावना से किया गया फैसला है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


  जनहित के मुद्दे पर सड़क जाम 28 को

 27  दिसंबर 2013 ,पडरौना (कुशीनगर) : जनहित के मुद्दों को लेकर खड्डा विधायक विजय    कुमार दुबे 28 दिसंबर को खड्डा बाईपास तिराहे पर सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने  ने बताया है कि जनहित के इन मुद्दों पर जिले के अधिकारियों से कई बार बात की गई, लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही से जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


पांच और मांगों को लेकर डंटे प्रेरक  

27  दिसंबर 2013 ,पडरौना (कुशीनगर) :  डायट प्राचार्य की जांच कराकर दंडित करने की मांग सहित अन्य कई मांगों को जोड़ते हुए बुधवार को प्रेरकों का धरना जारी रहा। प्रेरकों के धरने को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। फिर भी प्रेरक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। आंदोलनकारियों की मांग रही कि प्रेरकों की नियुक्ति के लिए निकाले गए नए विज्ञापन को निरस्त किया जाए,   (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

 कानपुर को हराकर भदोही सेमीफाइनल में

 27  दिसंबर 2013 ,पडरौना (कुशीनगर) :  स्थानीय नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे स्व. कृष्णा साहा और स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में अंबुजा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को पूर्वांचल क्रिकेट एकेडमी भदोही की टीम ने चार विकेट से कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप-बी के पहले मैच में ग्रीन पार्क कानपुर टीम के कप्तान अक्षय ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फलस्वरूप कानपुर की टीम 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन पर ही सिमट गई। कानपुर की ओर से नीरज 38, सौरभ 37 और साहिम हसन ने 23 रनों का योगदान दिया।  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)





इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...