मशहूर अभिनेता फारूक शेख का दुबई में निधन
28 दिसंबर 2013: ‘गर्म हवा’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘चश्मे बद्दूर’ और ‘किसी से ना कहना’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता फारूक शेख का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘उनका निधन हो गया।’’ हालांकि उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी। फारूक एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए थे जब कल देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। दुबई में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका शव आज मुंबई लाया जाएगा।फारूक ने रंगमंच, फिल्मों और टीवी में बेहतरीन योगदान दिया। उन्होंने ‘गर्म हवा’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण किया था और ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘किसी से ना कहना’ तथा ‘नूरी’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभायीं (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)
मुजफ्फरनगर दंगा : राहत शिविर पर चला बुल्डोजर
28 दिसंबर 2013:मुजफ्फरनगर ! राहत शिविरों में रह रहे दंगा पीडितों पर इस कडाके की ठंड में हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने उनकी पीडा बढा दी है। राहत शिविरों को खाली कराने की मुहिम शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोई में राहत शिविर से जबरन 17 परिवारों को हटा दिया। टेंट लगे स्थानों को जेसीबी मशीन से समतल कर दिया गया। इस कार्रवाई का पीड़ित परिवारों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन के कड़े रुख के आगे उनकी एक न चली। जानकारी के अनुसार, शाहपुर कस्बे के पास तंबुओं में रह रहे दस परिवार भी तंबू उखाड़ कर चले गए। इन सभी को राहत राशि मिल चुकी है। प्रशासन की कार्रवाई में लोई के राहत शिविर से हटाए गए परिवारों में कोई वापस अपने गांव, तो कोई रिश्तेदारी में चला गया। तहसीलदार की अगुवाई में चली कार्रवाई के दौरान पीड़ित परिवारों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन उनकी एक न चली। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिस जमीन पर पीड़ित लोग रह रहें हैं वह सरकारी जमीन है। जिन परिवारों को हटाया गया है, उन सभी को मुआवजे की राशि मिल चुकी है और वे जबरन यहां रह रहे थे। वहां रह रहे अन्य परिवारों को भी तीन दिन के भीतर इस जमीन को खाली करने की चेतावनी दी गई है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)
'मुझ पर मुसीबत आई, तो भाग खड़े हुए अमिताभ'
28 दिसंबर 2013 :कभी अमिताभ बच्चन के गहरे दोस्त रहे अमर सिंह ने 'बिग बÓ पर करारा प्रहार किया है। अमर सिंह ने अमिताभ पर तंज कसते हुए कहा, अच्छा एक्टर, अच्छा इंसान भी हो, यह कोई जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मुझ पर मुसीबत आई, तो अमिताभ भाग खड़े हुए। अमर सिंह ने लंदन में कहा कि अमिताभ उनकी 2 दशक की दोस्ती भूल गए। दोस्ती न चल पाने के लिए उन्होंने 'बिग बीÓ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अमिताभ ने खुद ही स्वीकार किया था कि अगर अमर सिंह नहीं होते, तो 'सदी का महानायकÓ मुंबई की सड़कों पर टैक्सियां चला रहा होता।अमर ने कहा, मैं उनका अभार मानता हूं कि उन्होंने मेरे प्रति ऐसे शब्द कहे, पर मेरे बुरे दिनों में वे मेरा साथ नहीं दे सके। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)
गिरफ्तार आतंकी धीरज साव के लैपटॉप में 150 पाक आतंकियों के नाम
28 दिसंबर 2013:रायपुर ! प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के गिरफ्तार आतंकी धीरज साव से पुलिस को एक लेपटॉप बरामद हुआ है। पकड़े जाने के डर से वह लेपटॉप को तोड़ दिया था। पुलिस लेपटॉप के हार्डडिस्क की जांच कर रही है। राय की एटीएस टीम ने दावा किया है कि धीरज साव पाकिस्तानी आतंकी को भी फंडिंग करता था। आतंकी के पास से पाए गए हार्डडिस्क से करीबन 150 आतंकियों का नाम का खुलासा हुआ है, जिससे वह फंडिंग करता था। इसके आलवा आतंकी ने स्वीकार किया की है कि वह इस कार्य के लिए अपने एक दोस्त का एकाउंट का भी उपयोग किया करता था। एटीएस की टीम आतंकी धीरज साव से लगातार पूछताछ कर रही है। एएसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि आईएम के गिरफ्तार आतंकी धीरज साव से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

