सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29 दिसंबर 2013

राहुल के सामने कुछ नहीं हैं मोदी, केजरीवाल: लालू

मुजफ्फरनगर :29 दिसंबर 2013 :मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों के राहत शिविरों का दौरा करने आए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष के सामने कुछ भी नहीं हैं। लालू प्रसाद ने यहां साम्प्रदायिक हिंसा के लिए भाजपा और सपा को दोषी ठहराया। राजद प्रमुख ने कहा कि उनका दल लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा। उन्होंने कहा, ''राहुल के सामने केजरीवाल और मोदी कुछ नहीं है। आप लोगों ने उन्हें (केजरीवाल, मोदी को) चांद पर बैठा दिया है। आप ही हैं, जिन्होंने उनका प्रचार किया है। उन्होंने अब तक किया क्या है?’’
शामली में गत रविवार को राहुल गांधी के दौरे के एक सप्ताह बाद यहां दौरे पर आए लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि शिविरों में रह रहे लोगों को अपने गांवों में लौट जाना चाहिए। लालू ने संवाददाताओं से कहा, ''हम यहां पीड़ितों के आंसू पोंछने आए हैं। उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए। सरकार को इस कार्य में मदद करनी चाहिए।’’ लालू ने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी लाल बत्ती वाली कारों और सुरक्षा आदि जैसी सुविधाएं लेने से इनकार करके ‘‘नाटक’’ कर रही है। उन्होंने कहा, ''आप भ्रष्टाचार के बारे में बात कर रही है, लेकिन वे खुद भ्रष्ट हैं।’’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

सहमति से तैयार तलाक दस्तावेज वैध नहीं: कोर्ट

मुंबई:  29 दिसंबर 2013 :बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि महज आपसी सहमति से कोई दस्तावेज तैयार कर पति-पत्नी तलाक नहीं ले सकते। उच्च न्यायालय ने एक परिवार अदालत के उस आदेश को भी खारिज कर दिया जिसने आपसी सहमति से छह महीने की आवश्यक इंतजार अवधि में छूट के साथ तलाक मांगने वाले दंपति की याचिका खारिज कर दी थी। दंपति, मित्तल और मनोज पंचाल की हिंदू रीति रिवाज से अप्रैल 2007 में शादी हुयी थी लेकिन एक साल के भीतर ही विचारों में सामंजस्य नहीं होने और भिन्नता के कारण विवाद उत्पन्न हो गया। उन्होंने अलग होने का फैसला किया और जून 2011 में आपसी सहमति से ‘तलाक का दस्तावेज’ तैयार किया। उस समय उनको इसकी जानकारी नहीं थी कि इस तरह के तलाक को कानून मान्यता नहीं देता। दोनों ने फिर शादी की और महिला ने अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन किया क्योंकि उसका दूसरा पति वहीं रह रहा था।  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


ट्रेन हादसा: फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू की

 हैदराबाद :29 दिसंबर 2013 : फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बेंगलूर-नांदेड़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त एसी कोच की छानबीन और उससे सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ट्रेन के एसी डिब्बे में शनिवार को आग लग जाने से 26 लोगों की मौत हो गयी। अनंतपुर के डीएसपी एस सेंथिल कुमार ने फोन पर बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आंध्र प्रदेश फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के 13 सदस्यीय दल ने सबूत जुटाना शुरू कर दिया है। बेंगलूर-नांदेड़ एक्सप्रेस के एक एसी कोच में कल कोथाचेरूवू स्टेशन के पास भयावह आग लग जाने से मारे गये 26 लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गये। प्रारंभिक ऑटोप्सी के बाद 26 शवों को बेंगलूर के एक अस्पताल में भेजा गया है। शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण डीएनए जांच की गयी। जीआरपी के एक अधिकारी ने जहां अभी तक 13 शवों की पहचान की बात कही है, वहीं बेंगलूर से मिली खबरों के अनुसार 20 शवों की पहचान हो गयी है और इनमें से आठ को रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया गया है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...