सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

02 जनवरी 2014

महाराष्ट्रः आदर्श जांच रिपोर्ट आंशिक रूप से स्वीकार
महाराष्ट्र सरकार ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले की जांच के संबंध में न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को आज आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया। इससे पहले सरकार इस रिपोर्ट को खारिज कर चुकी थी। आज हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रिपोर्ट को आंशिक रूप से स्वीकार करने का फैसला किया गया।
राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हाउसिंग सोसायटी के 25 अयोग्य सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।' चव्हाण ने कहा कि आदर्श पैनल की रिपोर्ट में उल्लिखित राजनीतिक संरक्षण के मामले में हमें कोई आपराधिकता दिखायी नहीं देती। सरकार ने गलत तरीके से आवंटित किये गये फ्लैटों का आवंटन रद्द कर दिया है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल की सरकार का कांग्रेस ने किया समर्थन
 नई दिल्ली : 02 जनवरी 2014: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को आज कांग्रेस और जनता दल युनाइटेड का समर्थन मिल गया जिससे सरकार को छह महीने तक किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। इससे पहले आज दोपहर को आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और सदस्यों से राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर दिल्ली की जनता के हित में वैकल्पिक शासन का समर्थन करने का आग्रह किया। आप के नेता मनीष सिसोदिया ने विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘‘यहां बैठे हुए लोग सिर्फ विधायक भर नहीं हैं, जो यहां बैठे हैं वह दिल्ली के लोग हैं, यहां बैठे 70 विधायकों में से प्रत्येक दिल्ली की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश की जनता आज देख रही है कि यहां किस तरह का फैसला लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक दल नहीं हैं, हम जनता के प्रतिनिधि हैं और सभी पार्टियों के विधायकों से आग्रह करते हैं कि पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर दिल्ली की जनता के लिए वैकल्पिक सरकार का समर्थन करें।’’
केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में मंत्री सिसोदिया ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए समझौता नहीं करेगी। दिल्ली की जनता ने आप को सरकार बनाने के लिए ‘‘नैतिक जनादेश’’ दिया है। इसे आप के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘हम यहां विकास के लिए हैं। हम देश की राजनीति को साफ करने के लिए यहां खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि दिल्ली की जनता को पीने के लिए साफ पानी और सस्ती बिजली मिलेगी। हम कारोबारियों, किसानों और दिल्ली के युवाओं के लिए यहां हैं। हम दिल्ली के लोगों के लिए सुविधाओं में सुधार करेंगे।’’ केजरीवाल सरकार को इस अग्नि परीक्षा पर खरा उतरने के लिए 36 के आंकड़े को छूना है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के पास 28 विधायक हैं, जो बहुमत से 8 कम हैं। आप के पास कांग्रेस के 8 विधायकों का समर्थन है। भाजपा के 31 विधायक हैं और उसके सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के पास एक विधायक है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


2014 में मतदाता कठोर फैसला देंगे: जेटली
 नई दिल्ली : 02 जनवरी 2014 :भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आज कहा कि वर्ष 2014 भारतीय राजनीति और शासन के मामले में काफी बदला हुआ होगा जिसमें मतदाताओं का एक नया वर्ग भारतीय राजनीति, नेताओं और शासन की गुणवत्ता पर बहुत कठोरता से अपना फैसला देगा। ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर भाजपा को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के इस नए वर्ग का दिल्ली में आम आदमी पार्टी को काफी संख्या में वोट देना परंपरागत राजनीति के खिलाफ खामोश विरोध जताना था। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘2014 भारत की राजनीति और शासन के लिहाज़ से काफी अलग होने जा रहा है। भारत के लोगों की उम्मीदों का मानदंड काफी ऊंचा हो गया है। अब केवल मध्य वर्ग ही सशक्त विचार बनाने वाला वर्ग नहीं रह गया है। इसके अतिरिक्त भी भारत में बड़े पैमाने पर ऐसा वर्ग है जिसकी आकांक्षाओं का स्तर एकदम अलग है।’’ उन्होंने पार्टी को सचेत किया कि यह नया वर्ग भारतीय राजनीति, सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों और शासन की गुणवत्ता पर बहुत कठोरता से अपना फैसला देने जा रहा है। यह वर्ग अगर अपनी लोकप्रिय आकांक्षाओं पर किसी को खरा नहीं पाएगा तो उसे सत्ता से निकाल बाहर करेगा और जिसे आकांक्षाओं के करीब पाएगा उसे सत्ता में लाएगा। उनका कहना है, ‘‘नए साल का अगर कोई राजनीतिक संदेश है तो वह है कि ‘‘विश्वसनीयता मायने रखती है।’’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

मुशर्रफ को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती  इस्लामाबाद : 02 जनवरी 2014 :देशद्रोह के एक बेहद गंभीर मामले में सुनवाई के लिए विशेष अदालत जा रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को रास्ते में ‘दिल की समस्या’ की शिकायत के बाद आज एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुशर्रफ के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रजा बुखारी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि करते है कि पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि परवेज मुशर्रफ को दिल का जबरदस्त दौरा पड़ा है। वह होश में हैं, लेकिन उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।
बोखारी ने बताया कि मुशर्रफ होश में हैं और पाकिस्तीनी सेना के डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अल्लाह से उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की दुआ करते हैं।’’ पुलिस उपमहानिरीक्षक जान मोहम्मद ने विशेष अदालत को सूचित किया कि मुशर्रफ ने अदालत के रास्ते में दिल की समस्या की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें रावलपिंडी स्थित सैन्य अस्पताल ‘आर्म्ड फोर्सेज इंस्टीट्यूट फॉर कार्डियोलॉजी’ ले जाया गया।
देश का यह पूर्व सैन्य तानाशाह वर्ष 2007 में संविधान को निलंबित, नष्ट और निरस्त करते हुए देश में आपातकाल लागू करने और उच्चतर न्यायालयों के न्यायाधीशों को हिरासत में लेने के मामले में आरोपी है। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...