सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

03 जनवरी 2014 :

 
मोदी का PM बनना विनाशकारी होगाः मनमोहन

 नई दिल्ली 03 जनवरी 2014 :प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को आज सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनना देश के लिए ‘‘विनाशकारी’’ साबित होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को बाहर रखते हुए मनमोहन सिंह ने इस पद के लिए राहुल गांधी की जोरदार वकालत भी की। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान आज तीसरे संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा, ‘‘मैं ईमानदारी से मानता हूं कि श्री नरेन्द्र मोदी जो कह रहे हैं, वह होने वाला नहीं है।’’ उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह मानते हैं कि भारी समर्थन की लहर के चलते मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


                                 मोदी कालाधन वापस लाएं तभी समर्थनः रामदेव

जालंधर 03 जनवरी 2014 :भ्रष्टाचार और काले धन को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि आगामी चुनावों में उनका संगठन भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को तभी समर्थन देगा जब वह विदेशों में रखे काले धन को वापस लाने के बारे में आश्वासन देंगे। बाबा रामदेव ने आज यहां बातचीत में कहा, ‘‘हमारे कई मुद्दे हैं। इनमें काले धन का मुद्दा सबसे प्रमुख है, क्योंकि विदेशी बैंकों में इतना धन पड़ा है कि अगर वह सब यहां लाया जाए तो देश के प्रत्येक गांव के हिस्से में करोड़ों रुपये आयेंगे। इन रुपयों से भारत के प्रत्येक गांव को विकसित किया जा सकता है।’’
योग के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले रामदेव ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी अगर मुझे काला धन वापस लाने का आश्वासन देते हैं तभी मैं उनको अपना समर्थन दूंगा। हालांकि, भाजपा भी काले धन को वापस लाना चाहती है और व्यक्तिगत तौर पर मोदी ईमानदार व्यक्ति हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह भी इस मुद्दे पर अपनी सहमति जता सकते हैं।’’ बाबा रामदेव ने बताया कि वह नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली करने वाले हैं। इससे पहले वह भाजपा नेतृत्व से इन मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनके मुद्दों पर सहमति बनी तभी वह इसी रैली में मोदी को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

CBI प्रमुख को हटाने के प्रावधानों पर विचारः केंद्र

 नई दिल्ली  03 जनवरी 2014 :सरकार सीबीआई निदेशक को हटाने के प्रावधानों पर विचार कर रही है। विनीत नारायण फैसले में उच्चतम न्यायालय के 1997 के फैसले के बाद सीबीआई प्रमुख का दो साल का तयशुदा कार्यकाल होता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के पहले जारी रिपोर्ट कार्ड में कहा कि सरकार सीबीआई को और अधिक स्वायत्तता देने का विचार कर रही है, जिसमें एक मुद्दा निदेशक को हटाने के प्रावधान से जुड़ा है। सीबीआई 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, कोयला ब्लाक आवंटन घोटाला सहित भ्रष्टाचार के कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रही है। इन सभी मामलों के कारण पिछले तीन साल में सरकार की किरकिरी हुई है। पिछले साल कानून मंत्री अश्वनी कुमार को इस्तीफा देना पड़ा था। मामला यह था कि वह और प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारी कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले पर सीबीआई की मसौदा स्थिति रिपोर्ट को बदलने में शामिल थे। विनीत नारायण फैसले में उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई निदेशक का कार्यकाल न्यूनतम दो साल के लिए तय किया था ताकि अधिकारी स्वतंत्रतापूर्वक कार्य कर सकें। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



 प्रिया रूंचाल के साथ शादी के बंधन में बंधे जॉन 

मुंबई 03 जनवरी 2014 : अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम अपनी प्रेमिका प्रिया रूंचाल के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। 41 वर्षीय ‘धूम’ स्टार ने अपने ट्विट के जरिए इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘‘आपको और आपके चाहने वालों के लिए वर्ष 2014 खुशियों से भरा हो। ईश्वर करे ये साल आपके लिए प्यार, अच्छे भविष्य और खुशी लेकर आए। जॉन और प्रिया का आपको ढेर सारा प्यार..।’’

अमेरिका में प्रिया के साथ छुट्टियां बिता रहे जॉन के बारे में कहा गया था कि अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में जॉन प्रिया के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया से जॉन की मुलाकात मुंबई में दिसंबर 2010 में हुई थी। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...