सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

06 जनवरी 2014

तेलुगू अभिनेता उदय किरण मृत पाए गए  

हैदराबाद : 06 जनवरी 2014 :सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार पाने वाले सबसे युवाओं में से एक तेलुगू फिल्म अभिनेता उदय किरण ने कथित तौर पर रविवार रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज बताया कि श्रीनगर कॉलोनी स्थिति फ्लैट में 33 वर्षीय किरण के माता-पिता और उनकी पत्नी ने उनका शव लटका हुआ देखा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) वी सत्यनारायण ने बताया कि उपलब्ध सूचना के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला लगता है और अभिनेता शायद अवसाद से ग्रस्त थे। उन्होंने बताया कि उस्मानिया अस्पताल में शव का अंत्यपरीक्षण होगा और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मौत के हालात के बारे में जांच के बाद ही जानकारी मिलेगी। किरण की पहली तीन फिल्मों चित्रम, नुवू नेनू और मानासांता नुवी से उन्हें ‘हैट्रिक हीरो’ के रूप में जाना जाने लगा था। इसके बाद उन्होंने ‘नी स्नेहम’ और ‘कालूसुकोवानी’ सहित कई रोमांटिक फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया। वर्ष 2001 में उदय किरण को फिल्म ‘नुवू नेनू’ के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभनेता का पुरस्कार मिला और कमल हासन के बाद वह फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड पाने वाले सबसे युवा विजेता बन गए। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


प्रशांत भूषण ने आफस्पा हटाने की वकालत की  

नई दिल्ली : 06 जनवरी 2014 :आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रशांत भूषण ने जम्मू कश्मीर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (आफस्पा) हटाये जाने की वकालत करते हुए कहा है कि यह मानवाधिकारों के मामले में सेना को छूट प्रदान करता है, साथ ही लोगों में अलगाव की भावना पैदा करता है। भूषण ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ''यह अत्यंत जरूरी है कि हम लोगों के दिलों और मन को जीतें तथा अलगाव की भावना को उभरने से रोकें। इसके लिए जो पहली चीज किये जाने की जरूरत है, वह आफस्पा को हटाने की है जो सेना को मानवाधिकार के उल्लंघन के मामलों में छूट प्रदान करता है।’’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


बड़ी कामयाबीः जीएसएलवी डी 5 का सफल प्रक्षेपण  

06 जनवरी 2014 :देश को नववर्ष का तोहफा देते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कल  सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भूस्थतिक उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (जीएसएलवी डी 5) का स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ सफल प्रक्षेपण किया और इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया। इसके प्रक्षेपण के साथ ही इसरो अमेरिका, रूस, जापान, चीन और फ्रांस के बाद दुनिया की छठी अंतरिक्ष एजेंसी बन गया जिसने स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ सफलता का स्वाद चखा है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के मिशन कंट्रोल रूम से इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं और मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि टीम इसरो ने इसे कर दिखाया है।  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


वीरभद्र मुद्दाः जेटली का सोनिया, राहुल पर हमला  

 नई दिल्ली :06 जनवरी 2014 :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कल राज्य सरकार से इन आरोपों में सीबीआई जांच की मंजूरी देने की चुनौती दी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरण जेटली ने आज अपने ब्लॉग में आलेख में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस पार्टी और वीरभद्र सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना बेशर्मी से करने का फैसला कर लिया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप्पी साध लेंगे।’’ जेटली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने या भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती दी है। 29 दिसंबर को सीबीआई निदेशक को इस संबंध में उनका पत्र प्राथमिकी रूप में ही है। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच करने के लिए दिल्ली विशेष पुलिस (स्थापना) अधिनियम की धारा 6 के तहत राज्य सरकार की मंजूरी जरूरी है।’’ जेटली ने कहा,  (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...