सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

07 जनवरी 2014

    दुदही  7 जनवरी(तहसील संवादाता): दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 32 वे  दीक्षांत समारोह में परास्नातक अग्रेजी विषय में  सर्वाधिक अंक पाकर दुदही बाजार निवासी उर्वशी शर्मा ने जिले का सम्मान बढ़ाया है | वहीँ क्षेत्र के तमाम लोगों ने छात्रा को बधाई देने के साथ साथ उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है | दुदही बाजार निवासी नागेन्द्र शर्मा की पुत्री कुमारी उर्वशी शर्मा बचपन से काफी मेधावी थी ,गाँव के ही  प्राइवेट विद्यालय ज्ञानवोदय में कक्षा 8वी तक की पढाई विद्यालय के सुयोग्य प्रधानाचार्य राम एकावल बारी की देख रेख में कुशलता पूर्वक किया | 10वी की शिक्षा आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज  दुदही व् इंटरमीडिएट की शिक्षा सीताराम इंटर इंटरमीडिएट कॉलेज  में  ग्रहण कर  दोनों विद्यालय में  प्राथम श्रेणी  में उत्तीर्ण हुई वही अग्रेजी व हिंदी से बीए उदितं नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना  से प्रथम श्रेणी में पास  हुई | रतन सेन डिग्री कॉलेज बासी, सिद्धार्थ नगर में बीएड 2012  में  78 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जिसके  लिए 2014  के   दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह  में गोल्ड मेडल के लिए  चयन किया  गया । उर्वशी का कहना है की वह अच्छी शिक्षका  बन कर देश की  सेवा करना चाहती है |उर्वशी के इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापक संतोष सिंह तथा जोतिमा रॉय को देते हुए कहा की उनके परिवार के लोगों ने हमेशा ही शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । उर्वशी की इस  उपलब्धि पर पूर्व विधायक डॉक्टर पी के रॉय ,,,सपा विधान सभा क्षेत्र फाजिलनगर के विश्वनाथ सिंह ,सपा नेता व् विशुन पुर बरिया पट्टी के प्रधान सुभाष यादव ,दुदही के युवा प्रधान रामेश्वर सिंह ,जय प्रकश चुरासिया डॉक्टर रवि रंजन श्रीवास्तव ज्ञानोदय  शिक्षा  निकेतन के प्रधानाध्यापक   राम इकबाल बरी ,,,प्रधान्चार्य कम्माख्या नारायण मिश्रा  ,,,पत्रकार अखिलेश्वर पण्डे उर्फ मुन्ना बाबा ,पंचयत सचिव ध्रुप तिवारी , अविनास चन्द्र जायसवाल ,,,विधान सभा तमकुहीराज के पूर्व अध्यक्ष भगवन  पटेल,सपा नेता रामचंद्र राय  ने बधाई  दिया  


 न्यायमूर्ति गांगुली ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता 07 जनवरी: लॉ  इंटर्न के यौन शोषण के आरोप मे भारी दबावों का सामना कर रहे उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए के गांगुली ने कल  पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होने गत सप्ताह नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ज्यूडिशियल साइंसेज मे गेस्ट फैकल्टी पद से भी इस्तीफा दे दिया था। 
राज भवन के सूत्रो के अनुसार उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गांगुली कल  नयी दिल्ली से आने के बाद शाम चार बजकर 45 मिनट पर सीधे राज भवन पहुंचे और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन को अपना इस्तीफा सौप दिया।उन्यायमूर्ति गांगुली की राज्यपाल के साथ करीब 45 मिनट तक मुलाकात हुई।  मानवाधिकार आयोग के संयुक्त सचिव सुजोय हल्दर भी उनके साथ थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...