सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

08 जनवरी 2014

 देवयानी ने अमेरिकी अटार्नी भरारा की निंदा की

 न्यूयार्क 08 जनवरी 2014  :वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े ने अपने खिलाफ वीजा धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के लिए अर्जी पर जारी चर्चा का सार्वजनिक तौर पर खुलासा करने के लिए अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा की निंदा की है और कहा है कि यह ‘‘परेशान करने वाला सुनियोजित कदम’’ है जिससे स्थिति और बिगड़ेगी। देवायानी ने कहा कि दोनों पक्ष अर्जी पर चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं करने पर सहमत हुए थे। देवायानी के वकील डेनियल अरशक ने भरारा को एक मजबूत जवाब दिया है जिसने मजिस्ट्रेट जज सारा नेटवर्न को पत्र लिखकर कहा था कि उन्होंने उचित मापदंडों का उल्लेख किया है जो मुद्दे का समाधान कर सकते हैं। अरशक ने कहा, ‘‘हम केवल यही सोच सकते हैं कि उस समझौते का उल्लंघन परेशान करने वाला सुनियोजित कदम है।’’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



आम आदमी पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ की गयी  कौशाम्बी  08 जनवरी 2014 :आम आदमी पार्टी के गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर आज हिंदू रक्षा दल ने हमला बोला और कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि दस बारह के समूह में आए लोग आप नेता प्रशांत भूषण के कश्मीर पर दिये बयान से नाराज थे।
हमलावरों ने आप कार्यालय पहुंचते ही जोर जोर से नारेबाजी की और जो कुछ सामान वहां दिखा उसे तोड़फोड़ दिया और ईंट तथा पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और चश्मदीदों ने हमलावरों की गाडियों के जो नंबर बताये उसके आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है।


16 से वाणिज्यिक गतिविधियां बंद करे US: भारत  नई दिल्ली :08 जनवरी 2014: देवयानी मामले को लेकर जारी गतिरोध आज तब और बढ़ गया जब भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह 16 जनवरी से अपने दूतावास में होने वाली वाणिज्यिक गतिविधियों को बन्द कर दे। अमेरिका से यह भी कहा गया है कि अमेरिकी राजनयिकों के सभी वाहन अब यातायात के नियमों के उल्लंघन पर अपराध की श्रेणी में आयेंगे।


मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस में आग, 9 लोग मरे  मुंबई  08 जनवरी 2014 :महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दहानु मार्ग के पास मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बों में आज तड़के आग लग जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शरतचंद्र ने कहा कि 9 मृतकों में एक महिला और 4 पुरूष हैं। बाकी लोगों की पहचान होनी अभी बाकी है। पुलिस ने बताया कि चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। चंद्र ने कहा कि आग एक डिब्बे में सुबह लगभग 2 बजकर 50 मिनट पर लगी और जल्द ही यह दो अन्य डिब्बों में फैल गई। उस समय यात्री सोए हुए थे। आग लगने की वजह का पता अभी नहीं चल सका है।
चंद्र ने कहा कि फाटक पर तैनात एक गेटमैन ने ट्रेन में आग देखी और तत्काल ही ट्रेन में मौजूद गार्ड को इसकी सूचना दी। गार्ड ने इसके बाद मोटरमैन को सूचित किया और जिसके बाद ट्रेन रोक दी गई। चंद्र ने कहा, ‘‘फाटक पर तैनात गेटमैन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।’’ ट्रेन को घोलवाड रेलवे स्टेशन पर दहानु मार्ग के पास रोका गया। यहां आग पर काबू पा लिया गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...