सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

09 जनवरी 2014

भारत के साथ ऐतिहासिक संबंध कायमः अमेरिका

 वाशिंगटन : 09 जनवरी 2014पिछले महीने न्यूयार्क में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से अप्रभावित प्रतीत होते हुए अमेरिका ने आज जोर देकर कहा कि वह अब भी भारत के साथ मजबूत ऐतिहासिक संबंध कायम रख सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘हमारा अभी भी मानना है कि हम अपने मजबूत ऐतिहासिक संबंधों को कायम रख सकते हैं और हमारा ध्यान इसी पर है।’’ साकी नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास परिसर में किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगाए जाने सहित भारत सरकार द्वारा हाल में उठाये गये कदमों पर पूछे गये सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


                                        लोकपाल में देरी के चलते आप उभरीः जयराम

नई दिल्ली :09 जनवरी 2014 :कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के उस बयान से अपने को अलग कर लिया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर यह संकेत दिया था कि दो साल पहले लोकपाल विधेयक पारित हो गया होता तो आम आदमी पार्टी नहीं उभरती। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने रमेश के बयान के बारे में पार्टी ब्रीफिंग में पूछे जाने पर कहा, ''यह उनकी निजी राय और टिप्पणी हो सकती है और उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।’’ गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप के हाथों कांग्रेस की हार का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए रमेश ने कहा था, ''हम दो साल पहले भी लोकपाल विधेयक ला सकते थे। हम इसे नहीं लाए। अगर हम दो साल पहले लोकपाल विधेयक लाने में कामयाब हो जाते तो हमें इस प्रकार की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ता।’’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



कांग्रेस के 150-200 प्रत्याशियों का चयन इसी माह!

नई दिल्ली :09 जनवरी 2014 :राहुल गांधी चूंकि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्दी करना चाहते हैं, इसलिए समझा जाता है कि कांग्रेस इस महीने के अंत तक 150 से 200 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं और इस फैसले से उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों के लिए कम से कम तीन महीने का समय मिल जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 17 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के फौरन बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो जाएगा।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


 केजरीवाल ने हमले के मकसद पर उठाये सवाल

नई दिल्ली : 08 जनवरी 2014 :आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित मुख्यालय पर आज पूर्वाह्न हुए हमले के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उपद्रवी तत्वों के मकसद पर सवाल उठाया और हैरत जतायी कि क्या वे उन्हें और प्रशांत भूषण को मारना चाहते थे क्योंकि भूषण ने कश्मीर पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘चलिये, हम यह मान लेते हैं कि प्रशांत भूषण ने वाकई कुछ आपत्तिजनक बात कही है। लिहाजा वे क्या चाहते हैं। क्या वे प्रशांतजी को मारना चाहते हैं।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने अपनी पार्टी का रूख स्पष्ट कर दिया है तथा उन्होंने (भूषण) भी कई बार कहा है कि उनकी राय को गलत ढंग से पेश किया गया। उन्होंने यहां तक कहा था कि वह जनमत संग्रह नहीं चाहते।’’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...