सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1 4 जनवरी 2014

राहुल की टिप्पणी हंसने के योग्य है: भाजपा

नई दिल्ली :1 4 जनवरी 2014 :भाजपा ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी को ‘हंसने योग्य’ बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा की व्यक्ति आधारित राजनीति देश हित में नहीं है। भाजपा ने कहा कि उस पार्टी से कोई क्या अपेक्षा कर सकता है जो वंशवादी राजनीति करती है और सिर्फ एक परिवार के हितों की देखभाल करती है। राज्यसभा में भाजपा के उपनेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश बदलाव को उत्सुक है और पहले ही राहुल गांधी की ‘‘क्षमता और प्रतिभा को देख चुका है, लेकिन उसने उसे खारिज कर दिया है।’’
  पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस वंशवादी राजनीति करती है और एक खास परिवार के हित में फैसला करती है। वह राष्ट्र के बारे में नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। यह हंसने योग्य है। उनकी पार्टी एक परिवार से संबंध रहने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने जा रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी परिवार से इतर नहीं सोच सकती।’’


                                                 कांग्रेस जो भी कहेगी, करने को तैयार हूं: राहुल

नई दिल्ली : 14 जनवरी 2014 :कांग्रेस समिति की शुक्रवार को होने वाली बैठक से पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बड़ी जिम्मेदारी संभालने को   तैयार दिखे। इस बैठक में उन्हें कांग्रेस का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना है। राहुल गांधी ने हिंदी दैनिक ‘दैनिक भास्कर’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ''मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। मुझे जो भी आदेश दिया जाएगा,मैं उसका पालन करूंगा। कांग्रेस जो भी कहेगी, मैं करने को तैयार हूं... हमारी पार्टी में फैसले वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए जाते हैं।’’
उन्होंने कहा, ''पहले भी कुछ फैसले लिए गए.... सत्ता जहर है... लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जिम्मेदारी संभालने का इच्छुक नहीं हूं। मेरी जिंदगी में हठधर्मिता का कोई शब्द नहीं है....कांग्रेस ने जो भी मुझसे चाहा, मैंने किया है।’’ उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं और क्या ऐसी अवधारणा है कि वह हठधर्मी हैं। पिछले वर्ष जनवरी में जयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर में राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर कि उनकी मां सोनिया गांधी ने उन्हें बताया है कि सत्ता जहर है...इससे इन अटकलों को हवा मिली थी कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक नहीं हैं। इससे विपक्ष को भी पार्टी पर हमला करने का मौका मिल गया था।

लालू मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में मदद दें: रामदेव

भागलपुर :14 जनवरी 2014 :योग गुरु बाबा रामदेव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से एक आदर्श यदुवंशी की भूमिका निभाते हुए नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ने की आज अपील की। अपने संपर्क संवाद कार्यक्रम के क्रम में आज भागलपुर जिला पहुंचे रामदेव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लालू आदर्श यदुवंशी बनें और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। नरेंद्र मोदी की धर्मनिरपेक्ष छवि पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए प्रधानमंत्री पद की उनकी उम्मीदवारी का विरोध कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मोदी के पक्ष में देश में माहौल बनाए जाने की बात को ब्लोअर की हवा बताने पर रामदेव ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कोई कुछ भी बयान दे पर देश की हवा यहां के सवा सौ करोड़ लोग तय करते हैं न कि कोई राजनीतिक दल और कोई व्यक्ति तय करता है।
अपनी टिप्पणी की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा, ''सत्ता जहर है.. यह एक अवलोकन है कि जब सत्ता आती है तो सत्ताधारी को यह पता होना चाहिए कि इसके साथ आने वाले खतरों से कैसे निपटना है। कहने का मतलब यह है। सत्ता के जहर होने का मतलब है कि सत्ता का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए करो और किसी को इसका इस्तेमाल खुद को बड़ा या अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए नहीं करना चाहिए।’’

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...