सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 जनवरी 2014

आप शासन ने 'लालू राज' की याद दिलाईः शकील अहमद
नई दिल्ली :10 जनवरी 2014 कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी के नेताओं द्वारा आप की प्रशंसा किये जाने पर बेचैनी व्यक्त करते हुए उसकी तुलना 1990 के दशक में बिहार में लालू प्रसाद के शासन के शुरूआती दिनों से की जबकि एक अन्य नेता ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी की प्रशंसा करने के लिए केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी मामलों के दिल्ली प्रभारी शकील अहमद ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आप की सरकार मुझे लालू राज के शुरूआती दिनों की याद दिलाती है। जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के निकट शपथ ग्रहण करना, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का आह्वान करना, जनता दरबार लगाना, गरीब बच्चों के बाल कटवाना और उन्हें नहलाना आदि।’’ ‘लालू राज’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर राजद विरोधी पार्टियों और विश्लेषकों द्वारा उन दिनों की विकास पहल की कमी, अराजकता और शासन की कमी बताने के लिए किया जाता है। अहमद की यह टिप्पणी पार्टी महासचिव एवं संगठन प्रभारी जनार्दन द्विवेदी द्वारा गुरुवार को की गई टिप्पणी के बाद आयी है।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

 
मेरा वोट नरेंद्र मोदी को जाएगाः किरन बेदी नई दिल्ली :10 जनवरी 2014 :भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को खुलकर समर्थन करते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी और अन्ना हजारे की प्रमुख सहयोगी किरन बेदी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी स्थिर, जवाबदेह और अच्छी सरकार दे सकते हैं। गुरुवार की देर रात को बेदी ने कहा कि स्थिर, बेहतर शासन वाले और अच्छे देश के लिए मेरा वोट मोदी को जाएगा।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मेरे लिए पहले भारत आता है। स्थिर, बेहतर शासन, बेहतर प्रशासन, जवाबदेह और समग्र निष्पक्ष मतदाता के तौर पर मेरा वोट नमो (नरेंद्र मोदी) को जाएगा। पिछले साल अक्तूबर में, अहमदाबाद में भाषण देते हुए उन्होंने मोदी का समर्थन किया था। आम आदमी पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बेदी ने कहा कि आज देश के लिए स्थिरता और अनुभवी हाथों की जरूरत है।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



 वीके सिंह, बेदी को आमंत्रित करे भाजपाः सुब्रमण्यम स्वामी  नई दिल्ली :10 जनवरी 2014 :भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमें किरण बेदी और जनरल सिंह को भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’’ मोदी का गुरुवार को समर्थन करने वाली किरण ने आज फिर से उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं जो इस देश का नेतृत्व कर सके या कोई एक पार्टी जो स्थिरता दे। मोदी को मेरा समर्थन मजबूत और यह स्थिर सरकार के लिए है।’ (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



अरुण गोविल ने केजरीवाल से मुलाकात की  
नईदिल्ली :10 जनवरी 2014 :रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की जिससे उनके आप पार्टी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गईं। गोविल गुरुवार सुबह दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे जिसके बाद मीडिया ने उनसे कई तरह के सवाल किये। हालांकि गोविल ने कहा कि वह निजी कारण से यहां आए थे। अभिनेता ने कहा कि उनकी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है और वह रामलीला मैदान में ‘समागम’ में केजरीवाल को आमंत्रित करने के लिए आए थे। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...