सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 जनवरी 2014

सैफई महोत्सव पर 300 करोड़ नहीं खर्च हुएः अखिलेश 

लखनऊ 11 जनवरी 2014 :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर दंगों की विभीषिका के बीच अपने पैतृक गांव सैफई में महोत्सव आयोजित किये जाने की आलोचना के लिये मीडिया पर बरसते हुए कल  कहा कि  महोत्सव प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये आयोजित किया जाता है और इस पर 300 करोड़ रुपए खर्च होने सम्बन्धी खबर लिखने वाले लोगों को माफी मांगनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने गत आठ जनवरी को सैफई महोत्सव के समापन अवसर पर फिल्मों सितारों की चकाचौंध भरी शाम के आयोजन को लेकर मीडिया में खिंचाई के बाद कल  दोपहर बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को ही कठघरे में खड़ा किया।इसका उद्देश्य अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना, युवा कलाकारों को नया मंच देना और छोटे व्यापारियों को सुविधाएं देना है। इस आयोजन पर कभी छह-सात करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च नहीं हुए। अखिलेश ने कहा, ‘‘जानबूझकर कहा गया कि सैफई महोत्सव पर 300 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। जो लोग 300 करोड़ रुपए का दावा करके लिख रहे हैं, वे माफी मांगें नहीं तो हिसाब-किताब दें।
उन्होंने मीडिया द्वारा महोत्सव में आये फिल्मी कलाकारों से मुजफ्फरनगर दंगों के बारे में सवाल पूछे जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैफई महोत्सव का आयोजन वहां की मेला कमेटी, स्थानीय नवजवान और अन्य लोग मिलजुलकर करते हैं।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

 

भाजपा ने गृह मंत्री शिंदे को आड़े हाथ लिया  

नई दिल्ली :11 जनवरी 2014 : भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को उनके उस निर्देश के लिए आड़े हाथ लिया है जिसमें उन्होंने राज्यों से कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार करते वक्त सावधानी बरतें। भाजपा ने कहा कि किसी अपराधी को धर्म या जाति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘मैं यह देखकर वाकई आश्चर्यचकित हूं कि गृह मंत्री के तौर पर शिंदे सभी राज्यों को निर्देश जारी कर रहे हैं कि आप जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गिरफ्तार करें तो ज्यादा सतर्कता बरतें। अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक का मुद्दा कहां से पैदा हुआ? इसमें धर्म या जाति का मुद्दा कहां से आया?’’(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


देवयानी भारत लौटीं, परिवार से भावुक मिलन
नई दिल्ली :11 जनवरी 2014 :अमेरिका में एक ज्यूरी द्वारा वीजा धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के लिए अभ्यारोपित वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े शुक्रवार रात यहां लौट आईं और उनका अपने परिजनों से भावुक मिलन हुआ। देवयानी के पिता उत्तम खोबरागड़े ने कहा कि देवयानी को लेकर यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब पौने दस बजे आई और वह 10 बजकर 40 मिनट पर टर्मिनल से बाहर आईं। उन्होंने कहा कि वह अवसाद का शिकार नहीं है। वह ठीक है। देवयानी के हवाई अड्डे पर उतरने पर विदेश मंत्रालय के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।
उत्तम खोबरागड़े ने कहा कि वह उनकी बेटी के समर्थन के लिए सभी के आभारी हैं।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


 
अरविंद केजरीवाल को दी जा रही है सुरक्षा: शिन्दे 

नई दिल्ली 11 जनवरी 2014 :केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने कल  कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बार बार मना करने के बावजूद उन्हें जानकारी दिये बिना सुरक्षा कवर मुहैया कराया जा रहा है। शिन्दे ने कहा कि सरकार और गृह मंत्रालय का कर्तव्य है कि वह अति विशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) की सुरक्षा सुनिश्चित करे। संवाददाताओं के सवालों के जवाब में शिन्दे ने कहा, ‘‘केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बाद सुरक्षा मुहैया करायी गयी लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। दिल्ली पुलिस को उन्होंने लिखित दिया है कि उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए। हालांकि केजरीवाल की जानकारी के बिना उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराया जा रहा है।’’ शिन्दे ने बताया कि केजरीवाल को सुरक्षा एजेंसियों ने तीन बार सुरक्षा लेने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने दो बार इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा का कार्य दिल्ली पुलिस कर रही है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक से बात कर उनसे कहा है कि कौशाम्बी स्थित केजरीवाल के आवास की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...