सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15 जनवरी 2014

 
मराठी कवि और लेखक नामदेव धसाल का निधन

 मुंबई :15 जनवरी 2014: जाने माने मराठी कवि और तेज तर्रार कार्यकर्ता नामदेव धसाल का लंबी बीमारी के बाद आज यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 साल के थे। वह आंत और मलाशय के कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को यहां होगा। धसाल उग्र दलित पैंथर मूवमेंट के संस्थापकों में से एक थे। यह आंदोलन 1960 के दशक के अंत में वर्ली के बीडीडी चॉल में जातीय दंगों बाद शुरू हुआ था। वह दलित साहित्य आंदोलन के अग्रदूत थे। पद्मश्री से सम्मानित धसाल मांसपेशियों की कमजोरी की बीमारी से भी पीड़ित थे। वर्ष 2007 में अभिनेता अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने धसाल की मदद के लिए राशि जुटाई थी जिनका परिवार उनके इलाज के खर्चे के भुगतान के लिए अपना मकान बेचने के कगार पर था। नागरिक अधिकार कार्यकर्ता धसाल को उनकी एक किताब के लिए नेहरू पुरस्कार भी मिला था। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

 दिल्ली में डेनमार्क की पर्यटक से सामूहिक बलात्कार

 नई दिल्ली :15 जनवरी 2014 :राजधानी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बीती रात डेनमार्क की 51 वर्षीय एक पर्यटक से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब पीड़िता कनॉट प्लेस से पहाड़गंज स्थित अपने होटल लौटते समय रास्ता भूल गई।
महिला ने कुछ लोगों के एक समूह से रास्ता पूछा। ये लोग मदद करने की बजाय उसे एक एकांत स्थान पर ले गए और चाकू की नोंक पर उससे बलात्कार किया। इन लोगों ने उससे कीमती सामान भी लूट लिया। इसके बाद महिला अपने होटल लौटी और प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। उसने रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

  इंदौर में भीषण आग से डीएवीवी का सभागृह खाक

 इंदौर :15 जनवरी 2014 : नैक के दल के दौरे से ठीक पहले यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) का सभागृह भीषण आग लगने से खाक हो गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित तक्षशिला परिसर में स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के सभागृह में मंगलवार रात आग लगी। विकराल लपटों ने देखते ही देखते सभागृह को अपनी जद में ले लिया।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सभागृह पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का नौ सदस्यीय दल आज से डीएवीवी का दौरा शुरू कर विश्वविद्यालय में मौजूद सुविधाओं और गतिविधियों का जायजा ले रहा है। इस तीन दिवसीय दौरे से ऐन पहले डीएवीवी के सभागृह में हुए अग्निकांड को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

 राहुल की टिप्पणी हंसने के योग्य है: भाजपा

 नई दिल्ली : 15 जनवरी 2014 :भाजपा ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी को ‘हंसने योग्य’ बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा की व्यक्ति आधारित राजनीति देश हित में नहीं है। भाजपा ने कहा कि उस पार्टी से कोई क्या अपेक्षा कर सकता है जो वंशवादी राजनीति करती है और सिर्फ एक परिवार के हितों की देखभाल करती है। राज्यसभा में भाजपा के उपनेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश बदलाव को उत्सुक है और पहले ही राहुल गांधी की ‘‘क्षमता और प्रतिभा को देख चुका है, लेकिन उसने उसे खारिज कर दिया है।’’
पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस वंशवादी राजनीति करती है और एक खास परिवार के हित में फैसला करती है। वह राष्ट्र के बारे में नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। यह हंसने योग्य है। उनकी पार्टी एक परिवार से संबंध रहने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने जा रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी परिवार से इतर नहीं सोच सकती।’’

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के कोटडा में कर्फ्यू  जयपुर  15 जनवरी 2014 :राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के कोटडा में मंगलवार रात दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद एक दूसरे पर पथराव तथा गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। जिला प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जाती है। पुलिस अधीक्षक (प्रतापगढ़) यूएन छानवाल के अनुसार, दो समुदाय में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
मंगलवार को दुपहिया पर जा रहे दोनों समुदाय के युवकों के बीच फिर तकरार हो गई तथा एक समुदाय के युवक दूसरे समुदाय के युवकों पर गोलीबारी कर भाग गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर पथराव और गोलीबारी की। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए पहले धारा 144 लगाई और फिर कोटडी में कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्रतापगढ़ और उदयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत नाजुक बतायी जाती है



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...