सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17 जनवरी 2014

 बीमार चल रहीं अदाकारा सुचित्रा सेन का निधन 

 कोलकाता : 17 जनवरी 2014: जानी मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन का आज यहां के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम से 82 वर्षीय अभिनेत्री की स्थिति गंभीर होनी शुरू हो गई थी। इसके बाद दिल का जबर्दस्त दौरा पड़ने से आज सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर उनका निधन हो गया। सुचित्रा को श्वसन तंत्र में संक्रमण के बाद 23 दिसंबर को बेले व्यू क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इसके बाद फेफड़ों संबंधी बीमारी के लिए निजी गहन उपचार कक्ष में उनका इलाज किया गया। बंगाली सिनेमा की ग्रेटा गबरे मानी जाने वाली सुचित्रा ने ‘आंधी’, ‘सात पाके बंधा’, ‘सप्तपदी’ और ‘दीप जवेले जय’ जैसी यादगार फिल्मों सहित 60 फिल्मों में काम किया था। गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन दक्षिणी कोलकाता में अपने घर में एकांत जीवन जी रही थीं। उन्होंने ‘देवदास’ ‘आंधी’ और ‘ममता’ सहित कई हिन्दी फिल्मों में भी काम किया था।



राहुल के बारे में लिया फैसला अंतिमः सोनिया 

नई दिल्ली :17 जनवरी 2014 :कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि राहुल गांधी के बारे में लिया गया फैसला अंतिम है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एआईसीसी की बैठक को संबोधित करने के लिए सोनिया जैसे ही खड़ी हुईं, राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए नारे लगने लगे जिस पर सोनिया ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में राहुल के बारे में जो निर्णय लिया गया वह अंतिम है। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण में संप्रग सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या इससे पहले किसी सरकार ने इतना कुछ किया है। उन्होंने कहा कि जो हम कहते हैं वह हम करते हैं। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के असहयोग, झूठे आरोपों और दुष्प्रचार के बावजूद हमारी पार्टी और सरकार जमीन पर अपने पैर जमाए रही और अपनी नीतियों पर कायम रही। उन्होंने कहा, ''हमारे देश के सामाजिक तानेबाने को सबसे बड़ा खबरा साम्प्रदायिक शक्तियों से है। कांग्रेस का उद्देश्य सदैव लोगों को जोड़ने का रहा है।'' उन्होंने कहा कि यही हमारी राजनीतिक परंपरा है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ''मुख्य विपक्षी पार्टी समाज को बांटने का काम करती है। यह हमारे नेताओं की निंदा करती है और झूठे आरोप लगाती है। इस तरह की विचारधारा को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। हमने ऐसी साम्प्रदायिक शक्तियों से कभी समझौता नहीं किया और सदैव इनके खिलफ संघर्ष किया है।'' (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



 
अभिनेता अनुपम खेर का ‘आप’ से मोहभंग हुआ

 नई दिल्ली : 17 जनवरी 2014 :फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि ‘आम आदमी पार्टी’ अपने उद्देश्यों से भटक गयी है और उनका पार्टी से मोहभंग हो गया है। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले 20 दिन में मेरा मोहभंग हो गया है। मुझे लगता है कि पार्टी के उद्देश्य और प्रतिबद्धताएं बदल गयी हैं। यह किसी व्यक्ति या टीम के खिलाफ नहीं है। फोकस किसी और चीज की ओर चला गया है। यू-टर्न हो रहे हैं।’’
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को समर्थन जताने वाले अभिनेता ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण करने के बाद पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह शीला दीक्षित के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे। मैं हैरान था, जब उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सबूत दें तो मैं दो घंटे में कार्रवाई करूँगा ।’’ खेर ने अपने ट्वीट में भी लिखा कि वह आप के टिकट के पर चुनाव नहीं लड़ रहे। (पूरी खबर के लिए क्लिक करें)



 नरेंद्र मोदी शेर और राहुल चिड़ियाः मेनका गांधी 

 नई दिल्ली :17 जनवरी 2014 :भाजपा सांसद मेनका गांधी कल  गांधी परिवार पर जमकर बरसीं और कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की तुलना में राहुल कहीं नहीं हैं। उन्होंने मोदी को शेर बताया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चिड़िया। दिवंगत संजय गांधी की पत्नी और उत्तर प्रदेश के आंवला से लोकसभा सांसद मेनका ने कहा कि पिछले दस वर्षों से भले ही मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं लेकिन देश को राहुल और सोनिया गांधी चला रहे हैं। उन्होंने आजतक खबरिया चैनल से कहा कि कांग्रेस पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन की जरूरत है और वर्तमान स्थिति में इसे कोई नहीं बचा सकता। मेनका गांधी ने  प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में उनका ग्लैमर भी काम नहीं करेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...