सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18 जनवरी 2014

अटल के अधूरे मिशन को मोदी करेंगे पूरा: भाजपा

नयी दिल्ली :18 जनवरी 2014 : भाजपा ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ढांचागत क्रान्ति के अधूरे मिशन को उसके भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘अटल जी ने इस देश में पहली ‘ढांचागत क्रान्ति’ का नेतृत्व किया था - वह मिशन अभी अधूरा है। उसे पूरा करने की अब यह महती जिम्मेदारी हमारे भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी निभाएंगे। हमारी सरकार का प्रयास होगा कि अगले पांच साल में जीडीपी के अनुपात में ढांचागत क्षेत्र में निवेश दोगुना किया जा सके।’’ राजनाथ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नरेन्द्र मोदी के बारे में की गयी टिप्पणियों को लेकर उन पर हमला बोला।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि यदि मोदी प्रधानमंत्री बने तो यह विनाशकारी होगा। इस पर राजनाथ ने कहा कि मनमोहन सिंह का कार्यकाल विनाशकारी रहा है जबकि मोदी के नेतृत्व में गुजरात आदर्श राज्य बना। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस राजनीतिक संघर्ष में अपने को बेहद बौना और कमजोर महसूस कर रही है।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें) 

                             सुनंदा की मौत अप्राकृतिक, शरीर में जहर के अंश नहीं

 नयी दिल्ली :18 जनवरी 2014 :सुनंदा पुष्कर के शव का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डाक्टरों ने आज कहा कि यह आकस्मिक अप्राकृतिक मौत का मामला है लेकिन उन्होंने उनके शरीर में जहर के अंश या प्रभाव मिलने से इनकार किया। उधर दिल्ली पुलिस केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी की मौत की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। सुनंदा के शव पर जख्म के निशान भी मिले हैं। कल रात दक्षिण दिल्ली के लक्जरी लीला पैलेस होटल में वह रहस्यमय स्थिति में मृत मिली थीं जहां से शव को रात साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए एम्स लाया गया था।। सुनंदा का अंत्यपरीक्षण करने वाले तीन डाक्टरों के पैनल के प्रमुख ने कहा, ‘‘हमने पोस्टमार्टम परीक्षण किया है--यह आकस्मिक, अप्राकृतिक मौत का मामला है।’’ लेकिन उन्होंने उनके शरीर में जहर का अंश या प्रभाव मिलने से भी इनकार किया। पैनल प्रमुख ने कहा कि हालांकि टीम ने जैविक नमूना विषविज्ञान विश्लेषण के लिए रख लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। हृदय का जैविक नमूना हमने सुरक्षित रख लिया है।" ऐसी संभावना है कि पुलिस थरूर का बयान दर्ज कर सकती है जिन्हें सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गयी। सुनंदा और थरूर विवादों के केंद्र में थे जब यह खबर आयी कि सुनंदा इस बात से बेहद आहत थीं कि उनके पति और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के बीच ट्विटर पर संवादों का आदान प्रदान चल रहा है। एम्स के फोरेसिंक विज्ञान विभाग के प्रमुख ने कहा कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट में आकस्मिक अप्राकृतिक मौत को मेडिकल दृष्टिकोण से जांच करने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट विषविज्ञान विश्लेषण मिलने के बाद अगले एक दो दिनों में तैयार कर ली जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘एक दो दिन में ये सभी रिपोर्टें मिलने के बाद के बाद हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम रूप दे पाएंगे और इस मामले में हम अपनी राय रखेंगे।" जब उनसे सुनंदा के शव पर जख्म के निशान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘शव पर कुछ जख्म हैं।(पूरी खबर के लिए क्लिक करें)

मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा भेजेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता :18 जनवरी 2014 :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नामांकन की घोषणा की है। बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कहा कि हमारे राज्य से इस बार राज्यसभा के पांच सदस्यों का चुनाव किया जाना है। अखिल भारतीय तृणमूल पार्टी द्वारा इनमें से एक स्थान मिथुन चक्रवर्ती को दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं और उन्होंने सफलता के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है।
बनर्जी ने कहा कि ‘हमें उनके नामांकन पर फख्र है। वह पश्चिम बंगाल ही नहीं वरन् पूरे देश के सम्मानित व्यक्तित्व हैं।’ पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के पांच स्थान अप्रैल माह में खाली हो रहे हैं इसके लिये 7 फरवरी को चुनाव होंगे। कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के पिछले दो उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किये गये चक्रवर्ती के टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से बेहद दोस्ताना संबंध हैं। टीएमसी ने राज्यसभा के लिये अपने अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अभी नहीं की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...