सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27 जनवरी 2014

समर्थक घर घर जाकर करेंगे मोदी का प्रचारः रामदेव
 चेन्नई  27 जनवरी 2014 प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की वकालत करते हुए योगगुरु रामदेव ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस आर्थिक और सामाजिक अराजकता पैदा कर रही है और मोदी ही देश को भ्रष्टाचार से बचा सकते हैं जिनके लिए उनके समर्थक घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। रामदेव ने कहा, ‘‘देश जहां राजनीतिक अराजकता के दौर से गुजर रहा है, वहीं कांग्रेस सामाजिक और आर्थिक अराजकता फैला रही है। मोदी मजबूत सरकार देंगे और देश को बचाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि 24 मार्च से उनके समर्थक ‘प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी’ अभियान के समर्थन में घर-घर जाएंगे। योगगुरु ने कहा कि कांग्रेस को 2014 के लोकसभा चुनाव में 100 से भी कम सीटें मिलेंगी और भाजपा को 300 सीटें मिलेंगी। रामदेव ने यहां अपने समर्थकों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुख्य ध्यान केवल मोदी पर नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और काला धन जैसे मुद्दे भी हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा धुव्रीकरण होगा और भाजपा को 300 सीटें मिलेंगी। रामदेव ने यह भी कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री को ‘मुस्लिम विरोधी’ के तौर पर पेश किया जा रहा है। गुजरात में 2002 के दंगों के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा, ‘‘किस सरकार के समय दंगे नहीं हुए? कांग्रेस हो, माकपा हो या सपा हो, सभी के शासनकाल में दंगे हुए हैं। मोदी को मुस्लिम विरोधी के तौर पर पेश करने के प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन मोदी उस समुदाय के कल्याण के बारे में सोचते हैं।’’ रामदेव ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया है लेकिन मुसलमान समझदार हैं और मोदी को वोट देंगे।
मोदी की कॉपरेरेट समर्थक छवि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें स्थानीय उद्योगों पर मुख्य रूप से ध्यान देते हुए काम करना चाहिए। आम आदमी पार्टी और उसके बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी के पार्टी से निष्कासन पर रामदेव ने कहा कि यह दिखाता है कि पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है और उसमें भी आलाकमान की संस्कृति आ गयी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सड़क पर धरने के ‘नाटक’ से आप पार्टी की छवि खराब हुई है। रामदेव ने कहा कि पार्टी गुजरात में चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन वहां हार जाएगी। कुछ महीने पहले केजरीवाल समेत टीम अन्ना के साथ मिलकर आंदोलन करने वाले रामदेव ने कहा कि आप को लोकसभा चुनाव में 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं, वो भी तभी मिलेंगी जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने तौर-तरीके बदल लेगा। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को दुनियाभर में सामूहिक योग महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें 12 करोड़ से अधिक लोग भाग लेंगे।


बिन्नी का अनशन खत्म, केजरीवाल को दिया समय नई दिल्ली 27 जनवरी 2014 आम आदमी पार्टी की सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए, ‘आप’ से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी आज अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे। पहले उनका यह अनशन अनिश्चितकालीन बताया जा रहा था लेकिन महज साढ़े तीन घंटे बाद बिन्नी ने घोषणा की कि वह केजरीवाल सरकार को अपने वादों पर अमल करने के लिए दस दिनों का समय दे रहे हैं।
अनशन को खत्म करने की वजह उन्होंने अन्ना हजारे को बताया। उनके मुताबिक अन्ना ने उन्हें अनशन खत्म करने की सलाह दी थी। बिन्नी ने कहा कि वह अन्ना हजारे की बहुत इज्जत करते हैं और इसलिए जब अन्ना ने उन्हें अनशन खत्म करने की सलाह दी तो वह उसकी अनदेखी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल सरकार को अपने वादे पूरे करने के लिए 10 दिनों का वक्त दे रहे हैं। अगर इस अवधि में इस सरकार ने जनता से किए वादों को सही ढंग से पूरा नहीं किया तो वह फिर सड़क पर उतरेंगे।
इससे पहले, आज सुबह कड़े तेवर अख्तियार किये हुए बिन्नी ने उन मुद्दों को उठाने के लिए दिल्ली के उप राज्यपाल से मुलाकात की जिनका हल अरविंद केजरीवाल की सरकार ने नहीं किया। बिन्नी ने विवादों में घिरे कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। लक्ष्मीनगर के विधायक बिन्नी ने दावा किया कि पार्टी के अन्य असंतुष्ट विधायकों की आवाज दबाने के लिए उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया गया।
उनके अनुसार, उन्होंने उन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की जिनका हल ‘आप’ सरकार ने नहीं किया। भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि कानून अपना काम करेगा। बिन्नी ने कहा ‘‘हम मांग करते हैं कि सोमनाथ-अफ्रीकी महिलाओं के मामले में कार्रवाई की जाए। कानून मंत्री ने आधी रात को छापे के दौरान अफ्रीकी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उप राज्यपाल ने मुझे आश्वासन दिया है कि कानून सबके लिए समान है और कानून अपना काम करेगा।’’ जंतर मंतर पर ‘आप’ सरकार के खिलाफ अनशन शुरू करने के लिए तैयार बिन्नी ने दावा किया ‘‘पार्टी नेतृत्व ने अन्य असंतुष्ट विधायकों की आवाज दबाने के लिए मुझे निष्कासित करने का फैसला किया।’’
पार्टी में कुछ और विधायकों के असंतुष्ट होने के बिन्नी के दावे के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया, ‘‘सरकार बचाने के लिए यहां कौन आया है। हम यहां लोगों के लिए काम करने आए हैं।’’ दिल्ली सरकार पर महिला आयोग जैसे संवैधानिक निकायों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए बिन्नी ने कहा कि ‘आप’ चाहती है कि उसकी सरकार गिर जाए ताकि वह अपने द्वारा किए गए ‘झूठे वादों’ को पूरा करने से बच सकें। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं उन्हें जाने नहीं दूंगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘आप’ से उन्हें कोई पत्र नहीं मिला और अपने निष्कासन के बारे में उन्हें मीडिया से पता चला।'' ‘आप’ सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनाई गई थी और जो शीला दीक्षित तथा अन्य नेताओं को भ्रष्ट कहती थी, उसने उनके खिलाफ जांच तक नहीं शुरू की।’’
बिन्नी ने कहा, ‘‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों के संबंध में दिल्ली ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला और ‘आप’ ने जो महिला कमांडो बल बनाने का वादा किया था वह अब तक नहीं बन पाया है। वह लोग बहनों और बेटियों की जान के साथ खेल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा भी पूरा नहीं किया। यह लोग पिछले कुछ दिन से धरने पर हैं लेकिन मुख्यमंत्री उनसे नहीं मिले।’’
बिन्नी ने हालांकि कहा कि उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनलोकपाल विधेयक पर आप नीत सरकार का समर्थन करूंगा।’’ अब बिन्नी ‘आप’ को किस तरह समर्थन देंगे? इस पर उनका जवाब था, ‘‘मैं जनता से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ हूं। मैं लोगों के कल्याण के लिए काम करता रहूंगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या बिन्नी भाजपा या कांग्रेस में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस या भाजपा में मैं शामिल होने नहीं जा रहा हूं क्योंकि मैं उनकी राजनीति के खिलाफ हूं।’’
केजरीवाल नीत सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर अनशन शुरू करने से पहले बिन्नी ने राजघाट जा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बिन्नी को पार्टी ने बीती रात ‘आप’ की अनुशासन समिति के फैसले के बाद निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने एक बयान में कहा था, ‘‘पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ गलत बयान देने और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की वजह से इस अनुशासन समिति ने विनोद कुमार बिन्नी को निष्कासित करने और पार्टी से उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म करने का फैसला किया।’’ दस दिन पहले बिन्नी ने केजरीवाल को ‘‘तानाशाह’’ बताते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव में किए गए वादों से पीछे हट कर पार्टी ‘‘दिल्ली के लोगों को ठग रही है।’’ बिन्नी ने घोषणा की थी कि अगर पार्टी जनता से किए गए वादे 27 जनवरी तक पूरे नहीं कर पाई तो वह जंतर मंतर पर धरने और अनशन पर बैठेंगे।


 
शिंजो अबे की भारत यात्रा द्विपक्षीय मुद्दाः चीन

बीजिंग  27 जनवरी 2014चीन ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की भारत यात्रा को कोई खास तव्वजो नहीं देने का प्रयास करते हुए कहा कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने मीडिया ब्रीफिंग में अबे की भारत यात्रा संबंधी सवालों के जवाब में कहा, ''जिस यात्रा का आप जिक्र कर रहे हैं वह भारत और जापान के बीच का मामला है।’’ चीन और जापान के बीच ईस्ट चाइना सी में विवादित द्वीपों को लेकर पैदा हुए राजनयिक गतिरोध के बीच इस यात्रा को मीडिया में काफी तव्वजो दी गयी है।
भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग पर किन ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पूरे क्षेत्र में शांति की स्थापना और सुरक्षा के लिए लाभदायक होगा।’’ उन्होंने कहा, ''क्योंकि क्षेत्र की शांति, स्थिरता और सुरक्षा की सभी संबंधित देशों द्वारा रक्षा की जानी चाहिए।’’ अबे की भारत यात्रा के दौरान भारत ने जापान को भारत-अमेरिका मालाबार संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल होने का आमंत्रण दिया है और दोनों देशों ने भारत को जापानी यूएस 2 विमानों की बिक्री पर भी विचार विमर्श किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...