सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

31 जनवरी 2014

केजरीवाल ने राहुल गांधी को भ्रष्ट करार दिया

 नई दिल्ली :31 जनवरी 2014 :राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उन पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी उनके, संप्रग नेताओं और अन्य पार्टियों के नेताओं के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने ‘‘ब्रांडिंग और छवि सुधारने पर 500 करोड़ रूपए खर्च’’ करने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष का मखौल उड़ाया। केजरीवाल ने गिन गिनकर ‘भ्रष्ट’ राजनेताओं के नाम लेते हुए कहा कि पार्टी उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़े करेगी। इस सूची में गांधी के अलावा संप्रग के कई मंत्री, समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह, बसपा मुखिया मायावती, केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी का नाम शामिल है।
देशभर से आए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यहां राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा, ‘‘मैंने देश के बेइमानों राजनेताओं की एक सूची बनाई है। अगर आपको इस सूची में कोई ईमानदार राजनेता लगे तो कृपया मुझे बताइए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश की जनता से इस बात पर राय मागूंगा कि इन्हें (राजनेताओं को) हराया जाए या संसद में भेजा जाए।’’ केजरीवाल ने कहा कि पार्टी गांधी, केन्द्रीय मंत्रियों शिंदे, चिदंबरम, कपिल सिब्बल, जीके वासन, सलमान खुर्शीद, वीरप्पा मोइली, श्रीप्रकाश जायसवाल, कमल नाथ, पवन बंसल के साथ ही सांसदों- नवीन जिंदल, अवतार सिंह भडाना, अनु टंडन, सुरेश कलमाड़ी और असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘मैंने सूची बनाना शुरू कर दिया है। शाम तक आप (आप कार्यकर्ता) एक सूची बनाइए और इसे पार्टी में जमा कराइए।’’ मुख्यमंत्री ने गांधी और मोदी को छवि बनाओ अभियान पर भारी भरकम रकम खर्च करने पर जमकर कोसा। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने छवि बनाने के लिए 500 करोड़ रूपए खर्च किए..ब्रांड मोदी और ब्रांड राहुल तैयार करने के लिए..वह 500 करोड़ रूपए खर्च कर रहे हैं। क्या यह लोग, जो ब्रांडिंग पर 500 करोड़ रूपए खर्च करते हैं, एक ईमानदार सरकार दे सकते हैं? जब वह सत्ता में आएंगे तो हमसे यह पैसा वसूल करेंगे।’'


बहुगुणा का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

 देहरादून :31 जनवरी 2014: नेतृत्व परिवर्तन को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच ऐसे संकेत हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत सबसे आगे हैं। राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन जाने से कुछ ही देर पहले बहुगुणा ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान के निर्देश पर इस्तीफा दे रहे हैं।

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और राजनीतिज्ञ बहुगुणा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पार्टी आलाकमान के आदेशानुसार मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। शनिवार को विधायकों की एक बैठक होगी और मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत करने के उद्देश्य से वह सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करें।’’
केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी और अंबिका सोनी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शनिवार को यहां पहुंच कर सुनिश्चित करेंगे कि नेतृत्व परिवर्तन निर्बाध तरीके से हो। पार्टी महासचिव अंबिका सोनी पार्टी में उत्तराखंड मामलों की प्रभारी हैं। जून में उत्तराखंड में भीषण बारिश और अचानक बाढ़ आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में बहुगुणा के नेतृत्व कौशल को लेकर सवाल उठ रहे थे और महीनों से अटकलें चल रही थीं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाएगा। राज्य में पिछले साल 16 और 17 जून को आई प्राकृतिक आपदा के बाद बचाव एवं राहत अभियान चलाने में बहुगुणा की ओर से चार से पांच दिन के कथित विलंब को लेकर मुख्यमंत्री की व्यापक आलोचना हुई और पार्टी आलाकमान को उनके विकल्प की तलाश पर पुन:विचार करना पड़ा।
आखिर किन परिस्थितियों के चलते बहुगुणा को इस्तीफा देना पड़ा। इसके जवाब में उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे देश की सेवा करने का अवसर मिला और राज्य के विकास के लिए मुझसे जो कुछ हो सकेगा, मैं करूंगा।’’
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बहुगुणा के इस्तीफे के बाद रावत इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रीतम सिंह के नाम की भी चर्चा है। प्रीतम सिंह रावत खेमे के बताए जाते हैं और चर्चा है कि अगर रावत विरोधी गुट उन्हें स्वीकार करने से मना कर देता है तो सिंह ‘‘समझौता वाले उम्मीदवार’’ के तौर पर सामने आ सकते हैं। सिंह चकराता से विधायक हैं। राज्य के मुख्यमंत्री की पद की दौड़ में वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश भी शामिल हैं।
बहुगुणा को पद से हटाने का फैसला बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में किया गया। बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस समिति के सूत्रों ने बताया कि बहुगुणा की जगह रावत का नाम लगभग तय है और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने के बाद इस संबंध में औपचारिक घोषणा कर दिये जाने की उम्मीद है। कुल 22 माह तक पद पर रहने के बाद बहुगुणा की रवानगी को पार्टी के, मजबूत नेतृत्व की अगुवाई में लोकसभा का चुनाव लड़ने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में लोकसभा की पांच सीटें हैं।
बहुगुणा को हटाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से विधायकों और राज्य से कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल पिछले छह माह से लगातार पार्टी के केंद्रीय नेताओं से नियमित मिल रहे थे। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने मार्च 2012 में विजय बहुगुणा की अगुवाई में बसपा, उक्रांद और निर्दलीय विधायकों के सात सदस्यीय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के समर्थन से सरकार बनायी थी। 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 33 सदस्य हैं जबकि भाजपा विधायकों की संख्या 30 है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...