सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

04 मार्च 2014

कुछ लोग सांप्रदायिक चश्मे से ही देखते हैं: नीतीश

पटना 04 मार्च 2014 भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के उस कथन कि बिहार आतंकवादियों को छिपने के लिए स्वर्गभूमि लगने लगी है, इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि कुछ लोग अपनी सोच के अनुसार सभी चीजों को सांप्रदायिक चश्मे से देखते हैं। पथ निर्माण विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आज पत्रकारों से नीतीश ने कहा कि कोई भी आतंकी घटना चिंता का विषय है। लेकिन ऐसी एक या दो घटना के आधार पर बिहार को आतंकियों के लिए स्वर्गभूमि बता दिया जाता है, जबकि गुजरात और देश के अन्य भागों में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं तो उनके बारे में क्या राय कायम की जाए।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी सोच के अनुसार सभी चीजों को सांप्रदायिक चश्मे से देखते हैं। सभी जानते हैं कि पटना में संपन्न भाजपा की रैली के दौरान हुए सिलसिलेवार धमाकों से किसे लाभ हुआ। अगर यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं घटी होती तो उक्त रैली फ्लाप थी और उसे मीडिया का उतना कवरेज भी नहीं मिलता। नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई में बोधगया में और 27 अक्तूबर को पटना में हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, पर अब जबकि चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में आतंकवाद के नाम पर राजनीति करना शर्मनाक है।


 
राज, पवार से BJP की नजदीकी के खिलाफ शिवसेना

 मुंबई 04 मार्च 2014 भाजपा के पूर्व प्रमुख नितिन गडकरी और मनसे नेता राज ठाकरे के बीच यहां हुई मुलाकात को लेकर शिवसेना ने आज कहा कि अगर भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता राज ठाकरे या शरद पवार का समर्थन करता है तो इससे गठबंधन प्रभावित हो सकता है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता अगर राज ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करता है तो इससे ‘महायुति’ (महागठबंधन) प्रभावित हो सकता है।’’
शिवसेना नेता ने महराष्ट्र में मराठा मतदाताओं पर पार्टी की पकड़ की भी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ‘‘मराठी वोट केवल शिवसेना को ही मिलेगा। यह हमसे कोई नहीं छीन सकता।’’ राउत ने दावा किया, ‘‘शिवसेना-भाजपा गठबंधन कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को पराजित करेगा और महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।’’ समझा जाता है कि गडकरी के राज ठाकरे से अच्छे रिश्ते हैं और सोमवार को गडकरी ने ठाकरे से एक पंचसितारा होटल में मुलाकात की जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि आगामी लोकसभा चुनावों में भगवा पार्टी मनसे प्रमुख को राजग के पाले में लाने को प्रयासरत है। बहरहाल उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के साथ बैठक को लेकर शिवसेना को नाराज होने का कोई कारण नहीं है। गडकरी ने बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने ‘‘कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाने को लेकर मनसे प्रमुख से बातचीत की।’’ बहरहाल महायुति में महत्वपूर्ण घटक रामदास अठावले के नेतृत्व वाले आरपीआई (ए) ने कहा कि राजग के पाले में वह राज का ‘‘स्वागत’’ करेंगे।



सुब्रत पैसे लौटाने की योजना बताएं तो रिहाईः कोर्ट

 नई दिल्ली 4 मार्च 2014 उच्चतम न्यायालय ने आज सहारा प्रमुख सुब्रत राय को निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए लौटाने की कार्ययोजना पेश करने तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए नहीं लौटाने के मामले में लखनऊ पुलिस की ओर से गिरफ्तार किये गये राय से आज पेशी के दौरान अदालत ने पूछा था कि उनके पास पैसे लौटाने की क्या योजना है? अदालत ने राय को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस दिन आप योजना बताएंगे, उसी दिन सुनवाई होगी। इसके साथ ही राय और सहारा कंपनी के दो निदेशकों को भी पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि पेशी के दौरान सुब्रत राय के वकील राम जेठमलानी ने निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए अदालत से दो महीने का वक्त मांगा। इस दौरान राय ने भी अदालत से कहा कि हम अपनी संपत्ति बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर अदालत का आदेश नहीं माना तो जो भी सजा मिलेगी, मुझे मंजूर होगा।
लेकिन अदालत ने उनकी दलीलों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि आप पहले कार्ययोजना पेश करें तब हम आगे की सुनवाई करेंगे तब तक आपको पुलिस हिरासत में दिल्ली में ही रहना होगा। इससे पहले आज उच्चतम न्यायालय ने अवमानना मामले में सहारा को हालांकि माफ प्रदान कर दी। दोपहर को जब सहारा को अदालत कक्ष में पेश किया गया तो पीठ ने कहा कि हम आपका मान रखते हैं लेकिन आपने अदालत का मान नहीं रखा इस पर राय ने दोनों हाथ जोड़ कर अदालत से माफी मांगी जिस पर उन्हें माफी प्रदान कर दी गई।
इससे पहले जब उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार कर अदालत परिसर लाया गया तो एक शख्स ने उनके चेहरे पर काली स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाले का नाम मनोज शर्मा है। मनोज शर्मा ने कहा कि सुब्रत राय पर स्याही इसलिए फेंकी क्योंकि वह चोर हैं। खुद को निवेशक बताने वाले इस युवक मनोज शर्मा ने राय का इंतजार किया। अपने परंपरागत लिबास वेस्ट कोट और टाई पहने राय ने जैसे ही पुलिस काफिले की एक कार से कदम बाहर रखा युवक ने उनके चेहरे पर काली स्याही मल दी। राय को निकटवर्ती नोएडा से दोपहर बाद यहां लाया गया था।
‘‘सहारा चोर है’’ चिल्लाते हुए शर्मा ने काली स्याही की बोतल उन पर उड़ेल दी। कुछ वकीलों ने शर्मा को धर लिया और उसे पीटा। ये वकील वहां सुब्रत सहारा को लाए जाने के घटनाक्रम में जमा हो गए थे। शर्मा को बाद में तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। राय को दूसरे गेट से अदालत परिसर में लाने के सुरक्षा बलों के प्रयास का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि पुलिस के वाहन राय को लेकर जैसे ही अदालत के उस गेट तक पहुंचे इंतजार में खड़े फोटो पत्रकार वहां जमा हो गए। शर्मा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वह कांग्रेस के सांसद सुरेश कलमाड़ी को अदालत लाए जाने के दौरान उन पर जूता फेंक चुका हैं। राय पर स्याही फेंकने के दौरान शर्मा ने अपनी कमीज उतार ली और चिल्लाया, ‘‘ये चोर है। इसने लोगों का पैसा चुराया है और मैं चोरों के खिलाफ हूं।’’
उत्तर प्रदेश सुरक्षा बलों ने सहारा प्रमुख को 2 बजे न्यायमूर्ति केएस राधाकृष्णन और जेएस खेहर की अदालत में पेश करने के लिए गेट पास हासिल किए। अदालत परिसर के भीतर राय के सुगम प्रवेश के लिए सुरक्षा कर्मियों ने एक बजे के आसपास दो प्रवेश द्वार में से एक को बंद कर दिया था। पीठ ने इससे पूर्व राय के हाजिर न होने पर गंभीर रूख अपनाते हुए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर आज 2 बजे पेश करने का आदेश दिया था। गिरफ्तारी वारंट वापस लेने की आखरी कोशिश काम नहीं आई और अदालत ने राय की इस आशय की याचिका को नामंजूर कर दिया। राय की दो कंपनियों द्वारा निवेशकों के 20,000 करोड़ रूपए नहीं लौटाने के सिलसिले में दाखिल मामले में शीर्ष अदालत के सामने पेश होने में असफल रहने के कारण उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उन्हें 1 मार्च को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद लखनऊ में गिरफ्तार किया 
गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...