सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18 मार्च 2014

मोदी संबंधी विकीलीक्स की टिप्पणी पर घमासान

 नई दिल्ली 18 मार्च 2014 विकीलीक्स संस्थापक जुलियान असांजे द्वारा नरेन्द्र मोदी को ‘‘भ्रष्ट नहीं’’ बताए जाने के दावे संबंधी टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों में एक नया बवाल मच गया है। विकीलीक्स ने इस दावे को खारिज किया है कि उसके संस्थापक असांजे ने मोदी के बारे में कहा था कि वह ‘‘भ्रष्ट नहीं हैं’’ और साथ ही आठ साल पुराने एक गोपनीय केबल का खुलासा किया है जिसमें मोदी को एक ‘‘संदेही व्यक्ति’’ बताया गया है जो ‘‘डर के साथ और डरा धमका कर’’ शासन चलाता है।विकीलीक्स ने इसके साथ ही महाराष्ट्र की एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पद के पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में उन्होंने यह ‘‘झूठा’’ दावा किया है। व्हिस्ल ब्लोअर वेबसाइट ने ट्विट करके इस बात से इनकार किया है कि उसने मोदी को ऐसा नेता बताया था जिसे ‘‘भ्रष्ट नहीं किया जा सकता।’’ इसके साथ ही विकीलीक्स ने मोदी के संबंध में अमेरिकी दूतावास के वर्ष 2006 के गोपनीय केबल में की गयी कई टिप्पणियों का भी ब्यौरा दिया है जिनमें मोदी की नेतृत्व शैली के बारे में टिप्पणियां की गयी थीं। ये टिप्पणियां मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइकल एस ओवेन ने राज्य के दौरे के बाद वर्ष 2006 में की थीं।मोदी के संबंध में जो टिप्पणियां असांजे के हवाले से होने का दावा किया गया है वे दरअसल गुजरात के कांग्रेस नेता मनोहर सिंह जडेजा ने यात्रा पर आए एक अमेरिकी दूतावास अधिकारी के समक्ष की थीं। जडेजा ने अमेरिकी दूतावास अधिकारी को बताया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री ‘‘बेहद लोकप्रिय’’ हैं क्योंकि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है जिन्हें किसी भी सूरत में भ्रष्ट नहीं किया जा सकता और वह अच्छा काम करते हैं।वेबसाइट ने कहा, ''विकीलीक्स के किसी दस्तावेज में नहीं कहा गया है कि मोदी को भ्रष्ट नहीं किया जा सकता बल्कि यह कहा गया है कि वह इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि उन्हें ‘‘ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है जिसे भ्रष्ट नहीं किया जा सकता''। एक अन्य ट्विट में विकीलीक्स ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह ‘‘फर्जी असांजे, मोदी टिप्पणी’’ का इस्तेमाल चंदा उगाहने के लिए कर रही है। वेबसाइट कहती है, ''नरेन्द्र मोदी को भ्रष्ट नहीं बनाया जा सकता है.. यह बात राजकोट से कांग्रेस पार्टी के नेता मनोहर सिंह जडेजा ने कही थी।’’ वेबसाइट ने महाराष्ट्र भाजपा कम्युनिकेशन सेल की सह संयोजक प्रीति गांधी की पहचान की है जिन्होंने इस ‘‘झूठे दावे’’ को फैलाया जिसे मोदी के आनलाइन समर्थकों ने प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार की साख की उच्च स्तरीय पुष्टि के रूप में प्रचारित किया। वेबसाइट का स्पष्टीकरण कुछ भाजपा समर्थकों द्वारा अहमदाबाद में अंसाजे का हवाला देते हुए किए जा रहे पोस्टरों के वितरण की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें कहा गया है कि ‘‘अमेरिका मोदी से डरता है क्योंकि उन्हें भ्रष्ट नहीं बनाया जा सकता।’’हालांकि विकीलीक्स के ट्विट को कमतर करने का प्रयास करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''हमें मोदी जी के बारे में विकीलीक्स या असांजे से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।’’ विकीलीक्स ने इससे भी आगे जाकर अमेरिकी दूतावास द्वारा वर्ष 2006 में भेजे गए गोपनीय केबल का ब्यौरा दिया है जिसमें मोदी की कार्यशैली की आलोचना की गयी है। केबल कहता है, ''इस बारे में राय बंटी हुई है कि अगर मोदी राष्ट्रीय राजनीति में आते हैं तो क्या मोदी के नेतृत्व की शैली उनकी मदद करेगी या नुकसान करेगी। जनता में मोदी आकर्षक और पसंदीदा हो सकते हैं।’’‘‘मोदी के नेतृत्व की शैली’’ उपशीर्षक के तहत ऐसे ही एक राजनयिक केबल में कहा गया है, ‘‘कुल मिलाकर वह संकीर्ण और संदेही व्यक्ति हैं....वह समग्रता और सर्वसम्मति के बजाय डर के साथ और डरा धमका कर शासन चलाते हैं.. वह रूखे, दूसरों को नीचा दिखाने वाले और कई बार तो पार्टी के उच्च स्तर के नेताओं तक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति हैं। वह सत्ता को जकड़ कर रखते हैं।’’ अमेरिकी दूतावास ने हालांकि इसके साथ ही कहा है कि उसके सभी वार्ताकारों ने स्वीकार किया है कि मोदी एक विनम्र इंसान हैं जिन्होंने ‘‘भारत में कई अन्य निर्वाचित नेताओं के विपरीत अपने पद का इस्तेमाल खुद को या अपने परिवार को समृद्ध करने में नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने राज्य प्रशासन में नौकरशाही के मध्यम और निचले स्तर के छुटपुट भ्रष्टाचार को साफ कर दिया है। लेकिन कई लोगों ने हमें बताया कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार अभी भी आम बात है।’’इस विवाद की जड़ें वर्ष 2006 तक पुरानी हैं। विकीलीक्स के अनुसार उस समय मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइकल एस ओवेन ने मोदी से मुलाकात की थी। विकीलीक्स ने उस मुलाकात के गोपनीय केबल को भी ट्विट किया है जिसमें यह भी कहा गया था कि दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने इस दस्तावेज को मंजूरी दी थी।


मुलायम के आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ने का ऐलान

 लखनऊ 18 मार्च 2014 समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपनी मौजूदा सीट मैनपुरी के साथ-साथ पूर्वांचल की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने आज यहां बताया कि सपा प्रमुख ने पार्टी के पूर्वांचल के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग का सम्मान करते हुए मैनपुरी के साथ-साथ आजमगढ़ सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।गौरतलब है कि सपा प्रमुख के आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ने की अटकलें काफी पहले से लगायी जा रही थीं। पार्टी ने पूर्व में इस सीट से सूबे के पंचायती राज मंत्री बलराम यादव को उम्मीदवार बनाया था। सपा प्रमुख के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने से पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव की लड़ाई और दिलचस्प हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को वाराणसी से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद मुलायम के आजमगढ़ से मैदान में उतरने से चुनावी जंग और रोचक हो गयी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...