सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24 मार्च 2014

गलती का जोखिम नहीं उठाया जा सकता: अरुण जेटली  
 नई दिल्ली  24 मार्च 2014 भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने श्रीराम सेना के विवादित नेता प्रमोद मुतालिक को रविवार को भाजपा में लिए जाने और शाम तक निकाल दिए जाने की घटना पर आज आगाह किया कि लोकसभा चुनाव के इस मोड़ पर किसी गलती का जोखिम नहीं उठाया जा सकता है। जेटली ने कहा, ‘‘चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पंहुच गया है ..भाजपा और राजग साफ तौर पर दौड़ में सबसे आगे हैं। हमें दौड़ में अपनी इस बढ़त को बस बनाए रखना है। ..हम किसी गलती का जोखिम नहीं उठा सकते।’’
मुतालिक का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘रविवार को कर्नाटक में जो हुआ उससे बचा जा सकता था।’’ मेंगलूर में 2009 में एक पब में महिलाओं पर हुए हमले से जुड़े संगठन श्री राम सेना के विवादित प्रमुख प्रमोद मुतालिक को रविवार को भाजपा में शामिल किया गया था। भाजपा शासित गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर सहित अनेक लोगों ने पार्टी के इस कदम का विरोध किया और शाम होते होते पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उन्हें पार्टी से निकालने की घोष्णा की।
जेटली ने अपने ब्लाग में लिखा, ‘‘चूंकि, भाजपा और मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मंच के केन्द्र में अपनी जगह बना चुके हैं, हमारी गलती को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाएगा।’’ मुतालिक को कुछ घंटों में पार्टी से निकाल देने के फैसले पर उन्होंने कहा, यह भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र की गरिमा को दर्शाता है कि हमारे अधिकतर नेताओं और समर्थकों ने एक स्वर में आवाज उठाई और गलती को फौरन ठीक कर लिया गया।


हिन्दू धर्म में भाजपा की आस्था नहीं: दिग्विजय सिंह

 भोपाल 24 मार्च 2014 कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा है कि इस पार्टी (भाजपा) की हिन्दू धर्म में कोई आस्था नहीं है, लेकिन वह इसे अपने राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करती है। यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा, ‘‘मैं सच्चा हिन्दू हूं, पर मैंने धर्म का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कभी उपयोग नहीं किया है।’’ सिंह ने दावा किया कि भाजपा ने ‘भगवान राम’ को कभी भगवान का दर्जा नहीं दिया, लेकिन केवल एक ‘मर्यादा पुरूष’ के रूप में ही स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आजकल के घटनाक्रम से यह लगता है कि पार्टी कोई फैसला नहीं लेती है और केवल वही होता है, जो इसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं। भाजपा में ब्राह्मणों को दरकिनार किया जा रहा है, तो इस पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘केवल ब्राहमणों को ही नहीं, बल्कि उन सभी को दरकिनार किया जा रहा है, जो मोदी के विरोधी हैं।’’
सिंह ने बताया कि चुनाव से पूर्व कराए गए सर्वेक्षणों पर उन्होंने आज तक भरोसा नहीं किया, क्योंकि इन्हें धन के बल पर किसी के भी पक्ष में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में भाजपा एक फासीवादी पार्टी है और इसका सबसे बढ़िया उदाहरण इस बात से स्पष्ट होता है, जिस तरह से इस पार्टी द्वारा इसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने बताया कि फासीवादी विचारधारा के अंतर्गत एक छोटी सी चीज की बार-बार कहकर महत्ता बढ़ाई जाती है और यहां तक कि कभी-कभी भगवान का दर्जा भी दे दिया जाता है, जैसे कि मोदी के मामले में घटित हो रहा है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वाराणसी में भाजपा के समर्थकों द्वारा इस पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए ‘हर-हर मोदी’ के नारे का उपयोग करना हिन्दुओं का अपमान है। उन्होंने बताया कि यह आश्चर्य की बात है कि भाजपा द्वारा यह स्पष्ट कर देने के बाद भी कि पार्टी का इस नारे से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के एक मंत्री इसका अभी भी उपयोग कर रहे हैं।


मोदी की 26 मार्च से 185 ‘भारत विजय’ रैलियां

नई दिल्ली 24 मार्च 2014लोकसभा चुनाव से पहले अधिकतर मतदाताओं तक पहुंच बनाने और ‘मोदी ब्रांड’ को और भी आक्रामक रूप से पेश करने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी 26 मार्च से देश भर में 185 ‘भारत विजय’ रैलियां करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मोदी 26 मार्च से लोकसभा के 295 चुनाव क्षेत्रों में 185 ‘भारत विजय’ रैलियों को संबोधित करेंगे। हमारा उद्देश्य कांग्रेस के कुशासन से देश को निजात दिलाना है।’’
मोदी यूं तो काफी लंबे समय से देश भर में घूम-घूम कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं लेकिन चुनाव की तिथियां घोषित हो जाने पर भाजपा इस अंतिम चरण में ‘‘मोदी फॉर पीएम’’ की अपनी मुहिम पूरे दम-खम से बढ़ाना चाहती है। ‘मोदी ब्रांड’ को और भी आक्रामक रूप से जनता के समक्ष पेश करने के लिए पार्टी ने विस्तृत रणनीति तैयार की है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के अलावा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की इस बीच 155 से 160 रैलियां होंगी। नकवी ने कहा कि मोदी और सिंह के अतिरिक्त लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी और अन्य वरिष्ठ नेता भी केन्द्र की सत्ता से कांग्रेस को बेदखल करके मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत सरकार बनाने की मुहिम में तेजी लाने के लिए विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। उनके अनुसार भाजपा शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गोवा के मुख्यमंत्रियों के भी देशव्यापी चुनावी प्रचार के कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...