सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29 मार्च 2014

आलोचना के बाद भाजपा ने रद्द की साबिर की सदस्यता

नयी दिल्ली 29 मार्च 2014 भाजपा ने पार्टी में कल ही शामिल हुए विवादास्पद नेता साबिर अली की सदस्यता आज रद्द करने की घोषणा की। एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ हैं जब पार्टी को इस तरह की असहज स्थिति में फंसना पड़ा है। इससे पहले श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक को शामिल करने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी से बाहर करने पर मजबूर होना पड़ा था। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रमुख मीडिया समन्वयक रविशंकर प्रसाद ने आज बताया कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साबिर अली की पार्टी सदस्यता रद्द करने का निर्णय किया है।
साबिर को पार्टी में लिए जाने का सबसे पहले और सबसे तीखा विरोध करने वाले भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले से संतोष हुआ है। नकवी ने साबिर को पार्टी में कल शामिल किए जाने के तुरंत बाद कटाक्ष भरा ट्वीट किया था, ‘‘आतंकी भटकल के मित्र भाजपा में शामिल -शीघ्र दाउद को स्वीकार करेंगे-?’’ उन्होंने आज कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य पूरा हुआ। मैं अपने विचार पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना चाहता था और मुझे खुशी है कि नेतृत्व ने मेरे विचारों को गंभीरता से लिया। मेरी ओर से यह मामला यहीं खत्म होता है।’’ इससे पहले अपने प्रति भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बढ़ते विरोध को देखते हुए साबिर ने आज पार्टी को लिखा था कि विवाद को देखते हुए उनकी सदस्यता फिलहाल निलंबित रखी जाए।


रेंद्र मोदी को धमकीः इमरान मसूद गिरफ्तार

 सहारनपुर  29 मार्च 2014 कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद को नफरत फैलाने वाले भाषण के आरोप में आज यहां गिरफ्तार कर लिया गया। अपने इस भाषण में मसूद ने नरेंद्र मोदी की ‘‘बोटी-बोटी कर देने’’ की बात कही थी। इस बयान के लिए मसूद के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही थी और मामला प्राथमिकी दर्ज होने तक जा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मसूद को आज तड़के गिरफ्तार किया गया।
मसूद सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी हैं। पार्टी ने उनकी टिप्पणी से यह कहते हुए दूरी बना ली थी कि वह हिंसा को अस्वीकार करती है चाहे वह शाब्दिक हो या कुछ और। वहीं, भाजपा ने इस टिप्पणी को भड़काऊ करार देते हुए विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को घसीट लिया था। सहारनपुर में एक चुनावी रैली के दौरान के वीडियो फुटेज में मसूद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते दिखाई देते हैं। इस वीडियो के वेब पर सामने आने के बाद हंगामा मच गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यदि नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने की कोशिश करते हैं तो हम उनकी बोटी-बोटी कर देंगे-मैं मोदी के खिलाफ लड़ूंगा। वह सोचते हैं कि उत्तर प्रदेश गुजरात है। गुजरात में केवल चार प्रतिशत मुसलमान हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 42 प्रतिशत मुसलमान हैं।’’
मसूद ने बाद में यह कहकर माफी मांग ली थी कि, ‘‘मुझे अपने शब्दों के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए थी’’ और उन्होंने ऐसी बात चुनावी आवेश आकर में कह दी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अमरेंद्र सेंगर ने कहा कि मसूद के खिलाफ सहारनपुर के देवबंद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है । सेंगर ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस प्रत्यशी के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 (चुनाव के संबंध में वर्गों के बीच वैमनस्य बढ़ाने) तथा भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...