सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी की ऐतिहासिक जीत

लोकसभा चुनाव 2014 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रिकॉर्ड मतदान हुआ और जो नतीजे आए हैं वो भी पिछले कुछ रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं. 30 सालों में पहली बार किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।  बीजेपी की अभूतपूर्व जीत से भारत में गठबंधन सरकारों का एक काल समाप्त हो रहा है. देश में राजनीतिक भ्रष्टाचार और बहुत सारी अन्य समस्याओं के लिए गठबंधन धर्म को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है. अब बीजेपी को अकेले बहुमत देकर मतदाताओं ने छोटी क्षेत्रीय पार्टियों के पर कतरे हैं और उसे समस्याओं का हल करने के लिए खुला हाथ दिया है. लेकिन इसके साथ नरेंद्र मोदी की नई सरकार के साथ बहुत सारी उम्मीदें भी जुड़ गई हैं.
इस साल का चुनाव और मायनों में भी निर्णायक है. इस बार भारत के 81 करोड़ मतदाताओं में से 55 करोड़ लोगों ने मतदान में भाग लेकर रिकॉर्ड बनाया है. लोगों को इतनी बड़ी तादाद में पोलिंग बूथ पर लाने का श्रेय भी नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने देहाती इलाकों में गांधी परिवार की परंपरागत लोकप्रियता का सामना करने के लिए अमेरिका जैसा चुनाव प्रचार किया, जिसमें राष्ट्रीय अभियानों के जरिए अनजाना उम्मीदवार भी अपने को गंभीर राजनेता के रूप में स्थापित करता है. हालांकि इसके लिए औद्योगिक घरानों के चंदों का बड़ा महत्व है, इस रणनीति की सफलता ने भारत को नए राजनीतिक विकल्प दिए हैं.
नई संसद के लिए मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को भारी बहुमत से जिताकर उससे अपनी उम्मीदें जोड़ दी हैं और सोनिया और राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को उसकी गलतियों और भ्रष्टाचार के लिए बेरहमी से सजा दी है.
नरेंद्र मोदी की आंधी ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को उड़ा दिया है. बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल कर चुकी है.
आठ बजे शुरू हुई मतगणना के दो-तीन घंटे बाद ही साफ होने लगा कि आम चुनावों में नरेंद्र मोदी की लहर नहीं बल्कि आंधी चली. जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ी बीजेपी की बढ़त बढ़ती चली गई. पार्टी को कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में मतदाताओं का भारी समर्थन मिला है.
शाम तक सामने आए नतीजों से साफ हो गया कि बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए को करीब 340 सीटें मिलने जा रही हैं. अकेले बीजेपी 284 सीटें जीतती दिख रही है, यानी पार्टी को अकेले पूर्ण बहुमत मिल रहा है. 1984 के बाद यह पहला मौका है जब कोई पार्टी अकेले बहुमत हासिल कर रही है. बीजेपी 1947 के बाद बहुमत हासिल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी पार्टी है.
2014 के नतीजे कांग्रेस के इतिहास के सबसे बुरे नतीजे हैं. भ्रष्टाचार, महंगाई, कुशासन और वंशवाद के आरोपों से घिरी पार्टी को 162 सीटों का नुकसान होता दिखाई पड़ रहा है. कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट रही है.पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार की जिम्मेदारी ली है.
मतगणना के रुझान से शेयर बाजार भी झूम रहा है. मुंबई का सेंसेक्स 25,000 के पार हो गया है. रुपया भी मजबूत हुआ है. मई 2009 के बाद रुपया पहली बार 18 फीसदी उछला है.

बालकृष्ण मिश्र 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...