सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15 जून 2014

 
नरेंद्र मोदी भूटान पहुँचे, प्रधानमंत्री ने की अगवानी

 थिंपू  15 जून भारत के पड़ोसी देश के साथ ‘अनूठे और खास संबंध’ को मजबूती देने के लिए पद संभालने के बाद के अपने पहले विदेशी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान पहुंचे। पारो हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने उनकी अगवानी की और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश सचिव सुजाता सिंह भी भूटान गए हैं। मोदी अपनी दो दिनों की यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष संबंधों को बढ़ावा देने की संभावना तलाशेंगे, विशेष तौर पर व्यापार और पनबिजली क्षेत्र में।
मोदी भूटान की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। वह भारत की मदद से चलाई गई परियोजना के तौर पर भूटान के सुप्रीम कोर्ट की इमारत का भी उद्घाटन करेंगे। अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुनने का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि चीन ने हाल के दिनों में इस देश को अपने साथ लाने के प्रयास तेज कर दिये हैं और थिंपू के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किये हैं। भूटान जाने से पहले मोदी ने कहा कि ‘अनूठे और खास संबंध’ की वजह से पहले विदेशी गंतव्य के तौर पर भूटान उनकी ‘स्वभाविक पसंद’ थी। रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि भूटान के साथ संबंध उनकी सरकार की विदेश नीति की अहम प्राथमिकता होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं भूटान की अपनी पहली यात्रा को उम्मीद के साथ देख रहा हूं और भारत के साथ भूटान के विशेष संबंधों को मजबूत बनाना चाहता हूं।’’ विदेश सचिव सिंह ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भूटान के साथ हमारे संबंध अनोखे और विशेष हैं। हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हमें स्वाभाविक मित्र और सहयोगी बनाते हैं।’’ मोदी की पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुने जाने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘भूटान हमारा एक महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है-यह दक्षिण एशिया में अच्छे पड़ोसी से संबंधित हमारी नीति और मित्रता के तहत सबसे अच्छा देश है।’’


  कालाधन जमा करने वालों के नाम बताने इंकार

 नयी दिल्ली  15 जून 2014 विदेशों में जमा कालेधन को देश में वापस लाने की पहल के बीच केंद्र सरकार ने विभिन्न देशों के साथ दोहरे कराधान बचाव समझौते के गोपनीयता प्रावधानों का जिक्र करते हुए विदेशी बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों का ब्यौरा देने से इंकार किया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत राजस्व विभाग के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा, "विदेशी प्राधिकरणों से विदेशी बैंकों में खाताधारक भारतीयों के बारे में प्राप्त जानकारी दोहरे कराधान बचाव समझौते के तहत प्राप्त हुई है। संधि के प्रावधानों में यह गोपनीयता संबंधी बातें हैं।’’ ‘‘इसलिए विभाग को प्राप्त ब्यौरे की जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि इसे सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 8 (1) (ए) और धारा 8 (1) (एफ) के तहत छूट प्राप्त है।’’
विभाग ने कहा, "उसे सु्प्रीम कोर्ट से ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है जिसमें उसे सूचना को सार्वजनिक करने की बात कही गई हो जो भारत सरकार के पास है तथा आवेदक ने जिनका ब्यौरा मांगा है।’’ सूचना के अधिकार के तहत हिसार स्थित आरटीआई कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने सरकार से विदेशी बैंकों में कालाधन जमा करने वाले लोगों का ब्यौरा मांगा था, जिनकी जानकारी भारत सरकार के पास है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने करीब तीन साल तक प्रतिरोध करने के बाद हाल ही में सु्प्रीम कोर्ट को 18 व्यक्तियों के नामों की जानकारी दी थी, जिन्होंने कथित रूप से जर्मनी के लिंकेस्टाइन में एलएसटी बैंक में कालाधन जमा कर रखा था और जिनके खिलाफ आय कर विभाग ने मुकदमा शुरू किया है। केन्द्र सरकार ने सीलबंद लिफाफे में उन लोगों के नाम भी दिये थे जिनके खिलाफ आठ मामलों में कर चोरी का कोई सबूत नहीं मिला है।


बदायूं में फिर गैंगरेप, आरोपियों में सिपाही का बेटा

 बदायूं 15 जून 2014 उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज गांव में दो चचेरी बहनों के बलात्कार और हत्या की घटना के बाद जिले के दिसौली थाना क्षेत्र में हथियार दिखा कर एक विवाहिता से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामले के तीन आरोपियों में एक सिपाही का बेटा भी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने आज यहां बताया कि दिसौली थाने के सोमवार बाजार मोहल्ले में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। शुक्रवार की रात महिला अपने दोनों बच्चों के साथ दवा लेने गयी थी जहां उसे दो साथियों के साथ हिमांशु नामक युवक मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। हिमांशु का पिता पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में संभल जिले के थाना बहजोई में तैनात है।
कुमार ने पीड़ित महिला से मिली तहरीर के हवाले से बताया कि हिमांशु महिला और उसके बच्चों को दूसरा कमरा दिलवाने का झांसा देकर अपने निर्माणाधीन मकान पर ले गया और तीनों को अन्दर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। कई घंटे तक महिला दरवाजा पीटती रही किन्तु दरवाजा नहीं खुला। देर शाम हिमांशु अपने दो साथियों के साथ मकान पर आया और तीनों ने महिला से बलात्कार किया। उन्होंने महिला को शनिवार की सुबह यह धमकी दे कर छोड़ा कि किसी को कुछ भी बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मकान से मुक्त होते ही महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले जमा हो गए और महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। कुमार ने बताया कि पुलिस ने हिमांशु, खलीफा उर्फ प्रमोद एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया है। सिपाही के मकान को सील कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...