सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 अगस्त 2014

                                                                     भारत में रहने वाले लोग हिंदू क्यों नहीं: भागवत

 कटक 11 अगस्त 2014 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अगर इंग्लैंड में रहने वाले अंग्रेज हैं, जर्मनी में रहने वाले जर्मन हैं और अमेरिका में रहने वाले अमेरिकी हैं तो फिर हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिंदू क्यों नहीं हो सकते। उड़िया भाषा के एक साप्ताहिक के स्वर्ण जयंती समारोह में रविवार को भागवत ने कहा, ‘‘सभी भारतीयों की सांस्कृतिक पहचान हिंदुत्व है और देश में रहने वाले इस महान सस्कृति के वंशज हैं।’’

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व एक जीवन शैली है और किसी भी ईश्वर की उपासना करने वाला अथवा किसी की उपासना नहीं करने वाला भी हिंदू हो सकता है। स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए भागवत ने कहा कि किसी ईश्वर की उपासना नहीं करने का मतलब यह जरूरी नहीं है कि कोई व्यक्ति नास्तिक है, हालांकि जिसका खुद में विश्वास नहीं है वो निश्चित तौर पर नास्तिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब मान चुकी है कि हिंदुत्व ही एकमात्र ऐसा आधार है जिसने भारत को प्राचीन काल से तमाम विविधताओं के बावजूद एकजुट रखा है।

न्यायपालिका को बदनाम करने के प्रयास न हों: SC

नई दिल्ली 11 अगस्त 2014 उच्चतम न्यायालय ने न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए किए जा रहे बार-बार के प्रयासों और भ्रामक अभियान पर आज कठोर रूख अपानते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र को बड़ा नुकसान हो रहा है। प्रधान न्यायाधीश आरएम लोढा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए भ्रामक अभियान चल रहा है और गलत सूचना फैलाने के बार-बार प्रयास किए गए हैं।’’
न्यायालय ने यह टिप्पणी एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए की। इसमें कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएल मंजूनाथ के नाम की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में सिफारिश करने के कॉलेजियम के फैसले को गैर बाध्यकारी घोषित करने की मांग की गई थी।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू 11 अगस्त 2014 पाकिस्तान ने 48 घंटे से भी कम समय की अवधि में तीसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सात भारतीय चौकियों पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। बीएसएफ के एक अधिकारी ने आज यहां बताया, ‘‘पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार रात लगभग 8 बजकर 30 मिनट से लेकर जम्मू जिले के अरनिया सब––सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के 7 सीमावर्ती चौकियों पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।’’
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तान की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। इसके चलते दोनों ओर से रूक––रूक कर गोलीबारी होती रही। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी आज सुबह 6 बजे तक जारी रही।
पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया पट्टी में रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे निकोवाल और भुदवार सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। इसके बाद टेंट गार्ड चौकी पर गोलीबारी की गई। इसके बाद उन्होंने पित्तल, पिंडी चारकान, काके-दे-कोट्ठे और चिनाज सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने सूर्योदय से पहले भी क्षेत्र में कई मोर्टार दागे और गोलीबारी आज सुबह लगभग छह बजे बंद हुई। पिछले 48 घंटों में यह तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। इसके अलावा बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच ऑक्टेरियो सीमा चौकी पर कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग में शांति बनाए रखने का समझौता होने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह पहला संघर्षविराम उल्लंघन है। यह बैठक आठ अगस्त को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में हुई थी, जब पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के एक जवान को सौंपा था।
संघर्षविराम का यह ताजा उल्लंघन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लेह और करगिल की मंगलवार को होने वाली यात्रा से ठीक पहले हुआ है। वहां प्रधानमंत्री बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और लेह में सैनिकों को संबोधित करेंगे। रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारत की अग्रिम चौकियों को छोटे एवं स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया था। आठ अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के भीमभेर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पांच अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शेर शक्ति अग्रिम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों को छोटे एवं स्वचालित हथियारों की मदद से निशाना बनाया था।\


नेताजी के लिए भारत रत्न नहीं चाहते रिश्तेदार

कोलकाता 11 अगस्त 2014 भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दिये जाने के कयासों के बीच नेताजी के परिजनों ने यह कहते हुए इसे अस्वीकार कर दिया कि नेताजी और महात्मा गांधी जैसी हस्तियां इन पुरस्कारों से ऊपर हैं। नेताजी के प्रपौत्र एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद सुगत बोस ने कहा, ‘‘दलीय राजनीति से नेताजी को अलग रखें। उनका दर्जा भारत रत्न से बड़ा है। राजीव गांधी के बाद नेताजी को भारत रत्न कैसे दिया जा सकता है? इतिहास बोध वाला कोई भी शख्स मुझसे सहमत होगा।’’ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे और नेताजी की जीवनी लिख चुके बोस ने हैरत जताई कि कैसे उन्हें भारत रत्न दिया जा सकता है जब उनसे पहले 43 लोगों को यह दिया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘नेताजी और गांधी भारत रत्न से ऊपर हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न के आदर्श उम्मीदवार हैं नेताजी नहीं। नेताजी का नाम आगे नहीं लाएं।’’
नेताजी के एक अन्य प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने दावा किया कि परिवार के अधिकतर सदस्य नेताजी को यह सम्मान प्रदान किये जाने के खिलाफ हैं। इसके बजाय उनकी मांग है कि पहले उनके लापता होने की गुत्थी सुलझायी जाए। बोस ने कहा, ‘‘नेताजी वर्ष 1945 से ही लापता हैं। जब आप उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करेंगे आपको यह कहना होगा कि उनकी मौत कब हुई, लेकिन सबूत कहां हैं? उन्हें सम्मानित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका उन सरकारी फाइलों को सार्वजनिक किया जाना है जिससे उनके लापता होने के पीछे की सच्चाई उजागर हो।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने महान नेता के परिवार के करीब 60 सदस्यों से बात की है। उनमें से कोई भी नेताजी की ओर से सम्मान स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी का मानना है कि भारत रत्न उनके लिए उचित पुरस्कार नहीं होगा। हम में से कोई भी उनकी तरफ से यह पुरस्कार प्राप्त करने नहीं जाएगा।’’
नेताजी के परिवार के सदस्यों और ‘ओपन प्लेटफॉर्म फॉर नेताजी’ ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेताजी के लापता होने की जांच करने के लिए उच्चतम न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश के मार्गनिर्देश में एक विशेष जांच दल गठित करने की मांग की थी। नेताजी 1941 में अंग्रेजों की नजरबंदी में थे। तभी, वह देश की आजादी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जुटाने चुपके से भारत से निकल गए थे। वह 1945 में लापता हो गए थे जो कि भारत का सबसे चर्चित रहस्य बन गया। मुखर्जी आयोग ने उनके लापता होने की जांच की थी और इस विचार को खारिज कर दिया था कि ताईवान में 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी थी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...