सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

31 जनवरी 2015

दिल्ली चुनाव के लिए आप का घोषणापत्र जारी

 31 जनवरी 2015 सत्ता में लौटने के लिए समाज के सभी वर्गो को लुभाने का प्रयास करते हुए आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया जिसमें ‘‘24 घंटे बिजली आपूर्ति, पूरे शहर में मुफ्त वाई फाई, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कम से कम दस लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने, पानी को कानूनी अधिकार बनाने तथा वैट में महत्वपूर्ण कटौती’’ करने जैसे बहुत से वादे किए गए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दस्तावेज कोई मामूली चुनावी दस्तावेज नहीं है बल्कि पार्टी का ‘‘गीता, बाइबिल, कुरान और गुरू ग्रंथ साहिब ’’ है जिसे पार्टी सत्ता में आने पर अक्षरश: लागू करेगी।
घोषणापत्र को चार महीने के ‘‘गहन शोध’’ का परिणाम बताते हुए केजरीवाल ने कहा, "हम ऐसी दिल्ली चाहते हैं जहां हर कोई खुद को इसका बाशिंदा कहने पर गर्व महसूस करे। जहां हर वर्ग का व्यक्ति जाति और धर्म के बिना समानता के आधार पर तरक्की करे।’’ घोषणापत्र में की गयी महत्वपूर्ण घोषणाओं में पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे को आगे बढ़ाने और दिल्ली में वैट की दरों को पांच साल के भीतर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से सबसे कम स्तर पर लाने का भी वादा किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तहत पार्टी ने हर बस में एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही पूरे शहर में 10 से 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया है।
घोषणापत्र में निजी बिजली वितरण कंपनियों का आडिट होने तक बिजली की दरों को आधा करने के अपने काफी समय पूर्व किए गए वादे को भी दोहराया। पानी को एक ‘‘कानूनी अधिकार’’ बनाए जाने की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हम बिजली की दरों को आधा कर देंगे। उसके बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि निजी बिजली वितरण कंपनियों का कड़ा आडिट हो जो अभी तक बेलगाम चल रही हैं।’’

परमाणु-अस्त्र सक्षम 'अग्नि-5' का सफल परीक्षण

31 जनवरी 2015 भारत ने स्वदेश में विकसित, परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा तट के करीब व्हीलर द्वीप से आज सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से ज्यादा है और यह एक टन से ज्यादा परमाणु आयुध ले जा सकती है। एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के निदेशक एम वी के वी प्रसाद ने बताया कि सुबह आठ बजकर छह मिनट पर आईटीआर में प्रक्षेपण परिसर-4 के मोबाइल प्रक्षेपक से ठोस प्रणोदक वाली मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया।
प्रसाद ने बताया कि अग्नि-5 मिसाइल के कैनिस्टर संस्करण का आज सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मिसाइल का त्रुटिरहित स्वत: प्रक्षेपण हुआ और विभिन्न रडार और नेटवर्क प्रणालियों से सभी डेटा मिलने के बाद विस्तृत परिणाम आएंगे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि द्वीपीय प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपण के कुछ ही सेकेंड के भीतर हल्के नारंगी और सफेद रंग के धुएं की परत बनाती हुयी मिसाइल आसमान में नजरों से ओझल हो गयी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...