सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई दिल्ली 3,मार्च 2017

नई दिल्ली 3, मार्च। सुविख्यात सिने अभिनेत्री रामेश्वरी ने मांड़ी स्थित ललिता देवी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमैंट सांइन्सेस में आज चतुर्थ वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘‘जील 2017‘‘ का आज हर्षोल्लास के बीच विधिवत् शुभारम्भ किया।दिल्ली एवं एनसीआर के लगभग 75 स े ज्यादा शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओ ं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिभाओ ं के साथ शिरकत की। समाराहे को सम्बोधित करते हुए रामेश्वरी ने विद्यार्थीयो में अनुशासन की भावना के साथ उनके प्रतिभा निखार एवं सर्वागिंण विकास पर बल दिया।
इस अवसर पर लिंग्यास शिक्षण समूह के मुख्य पीचेश्वर गड्डे एवं समूह की सचिव श्रीमती सुनिता गड्डे ने मुख्य अतिथि रामेश्वरी का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारने पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थाके निदेशक प्रो0 एम0 के0 झा ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इस कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए अपनी हार्दिक बधाई दी। समाराहे में नृत्य, गायन, नाटक, फैशन शा े एवं कामेडी जैस े कार्यक्रमो ं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह मे अभिनेत्री रामेश्वरी ने संस्था के डा0 दिलीप कुमार द्वारा लिखित ‘‘दूरस्त शिक्षा में संचार के नए माध्यमों का अनुप्रयोग’’ का विमोचन किया। उद्घाटन सत्र में संस्था के बी0 बी0 ए0 विभाग

के अध्यक्ष डा0 प्रणव मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया जबकि धन्यावाद प्रकाश सुमित सेहरावत ने किया। इस अवसर पर संस्था के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्षडा0 भरत कुमार बी0 काम0 के अध्यक्ष डा0 के0 के0 गर्ग, बी0 एड0 की अध्यक्ष डा0 माला दिक्षित एवं वरिष्ठ अध्यापिका डा0 मंजु शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी विजय पाल आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।








धूम- धाम से निकाली गयी शोभा यात्रा







 

श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी ,दिल्ली की ओर से इस वर्ष भी गणेशोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो लगभग 5 से 6किलोमीटर लंबी थी। इस शोभा यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों, बैण्ड-बाजे, शहनाई, नफीरी, ढोल-ताशे शामिल थे। जहा एक तरफ शोभा यात्रा में भगवान के विभिन्न रूपो को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया वही दूसरी ओर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का सन्देश  भी दिया गया

श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी ,दिल्ली की ओर से इस वर्ष भी गणेशोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो लगभग 5 से 6किलोमीटर लंबी थी। इस शोभा यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों, बैण्ड-बाजे, शहनाई, नफीरी, ढोल-ताशे शामिल थे। जहा एक तरफ शोभा यात्रा में भगवान के विभिन्न रूपो को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया वही दूसरी ओर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का सन्देश  भी दिया गया  

      इस कडी में सबसे पहले श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी दिल्ली के संस्थापक श्री राम कैलाश गुप्ता ,एन. डी. एम. सी.  के अध्यक्ष करन सिन्ह तवर अन्य संस्था सदस्यों के द्वारा गणेश वंदना की गई शोभा यात्रा की शुरुवात अग्रवाल भवन रोहिणी सैक्टर -8 से हुई जिसे श्री गुप्ता जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ अडवांसड स्टडीज के बाइक सवारों का दस्ता सबसे आगे इसके पीछे अष्टावक्र स्कूल ऑफ़ स्पेशल चिलड्रेंस, स्पेशल आर्ट स्कूल, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर्स ऐजूकेशन, टेक्निया इंटरनैशल स्कूल अष्टावक्र इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबीलिएशन सांइसेस एण्ड रिर्सच की विभिन्न झांकियां थीं। इस झांकी में टेक्निया ग्रुप के सभी संस्थानों के छात्र-छात्रा, शिक्षकगण अन्य सदस्य शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुवात अग्रवाल भवन रोहिणी सैक्टर -8 से होते हुए, सै.7-8 डिवाईडींग रोड, हिमालय पब्लिक स्कूल, रज़ापूर गांव से निकल कर, रोहिणी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, सैंट मार्गेट पब्लिक स्कूल, प्रशांत विहार, रोहिणी कोर्ट से होती हुई कथा स्थल श्री सिद्धि विनायक मंदिर मधुबन चौक पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत किया और कई भक्तों ने खाने पीने की वस्तुओं को इस यात्रा में शामिल गणेश भक्तों में वितरित किया। कथा स्थल पर शोभा यात्रा के पहुंचने पर श्री गणेश जी की महाआरती की गयी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राजनेताओं के अलावा सामाजिक कार्यक्रताओं के साथ-साथ स्कूल कॉलेज के बच्चों का उत्साह भीड़ भी देखते ही बन रही थी। शोभा यात्रा के बाद देर शाम को  श्रद्धालुओं के लिए मटकी फोड़  रंगा रंग कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे टेक्निया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों फ़ौज़िया ग्रुप, बानी ग्रुप और  दिव्या ग्रुप ने अपने ग्रुप डांस से बप्पा  को खुश किया।  उत्सव का समापन  भक्तों ने  गणपति के गीतों पर झूमते हुए किया।  

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...