सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिंनाक 6/09 /2016


 श्री सिद्धिविनायक मन्दिर रोहिणी मे धूमधाम से शुरु हुआ गणेशोत्सव 

 बाल कृष्ण मिश्र :-

श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी दिल्ली की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इसवर्ष भी गणेशोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से शुरु किया गया । पहले दिन ही बप्पा काआर्शिवाद लेने के लिए आम जनों  का तांता लगा रहा |  इस गणेशोत्सव का रोहिणी व दिल्ली केतमाम गणेश भक्तों को साल भर बेस्रबी से इंतजार रहता है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक केरूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी के स्वागत के लिए इस समय उनके भक्तगण पूरी तरह से तैयार हैं। गणेश भक्तों के लिए आयोजन समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों कोआयोजित किया गया  । इसी कड़ी में गणपति की स्थापना के साथ-साथ  रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुवात हुई | श्री गणेश उत्सव आयोजन समिति रोहिणी (दिल्ली) के अध्यक्ष  श्री राम कैलाशगुप्ता ने बताया कि भक्तों के लिए समिति गणेशोत्सव के बाकी दिनोंमें भी इसी तरह के औरकार्यक्रम आयोजित करेगी।गणेशोत्सव के पहले दिन टेक्निया इंस्टीट्यूट के पत्रकारिता के छात्रों शैफाली रावत ,फौजिया ने अपने मनमोहक नृत्य से भगवान गणेश की अर्चना की तो वहीं अदनान  ने अपने सुरीले भजन से भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह सेअष्टावक्र स्कूल ऑफ़ स्पेशल चिलड्रेंस, स्पेशल आर्ट स्कूल, टेक्नियाइंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर्सऐजूकेशन, टेक्निया इंटरनैशल स्कूल के छात्रों की खुबसूरत और मनमोहक प्रस्तुतीयों ने सभीभक्तों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षक और मनमोहक समय उस समय आया जब टेक्निया इंटरनेशनल  स्कूल के एक बच्चे ने संस्था के संस्थापक और समाज सेवक श्री राम कैलाश गुप्ता जी को शिक्षक दिवस के रंग में परिपूरित मनमोहक गीत "हम करें गुरु के बंदन " गाकर उनके जन्म दिवस पर एक अनमोल तोहफा दिया | जबकि रोंनी ने अपने नृत्य से लोगो को  मंत्रमुग्ध कर दिया |

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...