सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27 जनवरी 2018:

टेक्निया समूह एवं मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन

टेक्निया समूह द्वारा  "स्पोर्ट्स मीट 2018" के बैनर के तहत 27 जनवरी 2018 को डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहिणी, दिल्ली में छात्रों के लिए टेक्निया एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया ।

इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग छात्रों  के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और सरकार के समावेशी भारत अभियान में उनकी भागीदारी को सफल बनाना था |मीडिया एकादश में दिल्ली एन सीआर के प्रमुख चैनलों, समाचारपत्रों एवं समाचार एजेंसियों के पत्रकार शामिल थे |

मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में 28 जनवरी 2018 को आयोजित होने वाले "टेक्निया स्पोर्ट्स मीट 2018" के समापन समारोह के दौरान क्रिकेट मैच के विजेता को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।टेक्निया समूह के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता का कहना है कि टेक्निया समूह द्वारा यह पहल भारत सरकार के समावेशी योजना के अंतर्गत  दिव्यांग छात्रों के प्रति  सामाजिक ढांचे में समान अवसर, मानव अधिकारों के संरक्षण, बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और सामाजिक विकास की गतिविधियों में उनकी पूर्णभागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है । 

इस मौके पर डॉ अजय कुमार (निदेशक, टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज), डॉ ए के श्रीवास्तव, कार्यकारी अधिकारी (शैक्षणिक एवं विकास), टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीजसमस्त शिक्षकगण और छात्र -छात्राएं मौजूद थे |




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...