सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिनांक 06-02-2018:

टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में "बजट 2018-19" विषय पर एकदिवसीय सगोष्ठी आयोजित
दिनांक  06-02-2018: “इस वर्ष के बजट में विशेषकर कृषि और ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने, आर्थिक दृष्टि से कम सुविधा प्राप्‍त वर्ग के लोगों को उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने, वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करने, आधारभूत सुविधाओं के सृजन तथा देश में शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध  कराने के लिए राज्‍यों के साथ मिलकर कार्य करने पर विशेष रूप से जोर दिया है “यह उद्गार टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में "बजट 2018-19" विषय पर आज आयोजित एकदिवसीय सगोष्ठी के दौरान श्री अमित कुमार गुप्ता (निदेशक ,ट्रिम्फ फाइनेंसियल सर्विसेज, नई दिल्ली ) ने बतौर वक्ता कही |
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अमित कुमार गुप्ता (निदेशक ,ट्रिम्फ फाइनेंसियल सर्विसेज ,नई दिल्ली ),टेक्निया समूह के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता, संस्थान निदेशक डॉ अजय कुमार, संस्थान के कार्यकारी अधिकारी (शैक्षणिक एवं विकास) डॉ ए के श्रीवास्तव, पीयूष भार्गव (सहायक महाप्रबंधक,सिडबी),संजय सिंघल (निदेशक,लाइफ लाइन इंस्युरेन्स), प्रो सरोज दत्ता (शैक्षणिक सलाहकार, टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज) व डॉ अजय प्रताप सिंह (प्रभारी ,आतंरिक गुणवक्ता आश्वासन सेल) ने दीप प्रज्वलित करके किया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए टेक्निया समूह के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता ने कहा कि देश के किसानों, गरीब वर्ग के लोगों और समाज के अन्य तबकों के संरचनात्‍मक बदलाव एवं अर्थव्‍यवस्‍था की उच्‍च विकास दर के लाभ को उन तक पहुंचाने तथा देश के अल्प विकसित क्षेत्रों के उत्थान के लिए सरकार ने बजट में प्रावधान किया है |
संस्थान निदेशक डॉ अजय कुमार ने कहा कि यह बजट आम नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा |
बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए डॉ ए के श्रीवास्तव, कार्यकारी अधिकारी (शैक्षणिक एवं विकास) ने कहा कि देश की 40 फीसदी आबादी के लिए मेडिकल बीमा की घोषणा करना जेटली के बजट का सबसे बोल्ड कदम है |

कार्यक्रम के अंत में  डॉ अजय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया । विभिन्न संस्थानों से आये हुए शिक्षक ,विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने बजट का विश्लेषण प्रस्तुत किया | इस मौके पर सभी विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...