सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिनांक 17 -02-2018

टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में "इमर्जिंग ट्रेंड्स इन वेब टेक्नोलॉजीज, सोशल मीडिया एंड मोबाइल ऍप्लिकेशन्स " विषय पर एकदिवसीय सगोष्ठी आयोजित



दिनांक 17 -02-2018: सोशल मीडिया के माध्यम से तकनीकी ज्ञान के आदान -प्रदान से आमजन से व्यवसायी तक एक दूसरे से कुशल संवाद कर सकता है | यह सब सूचना प्रौद्योगिकी में आयी क्रांति का परिणाम है यह उद्गार टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में "इमर्जिंग ट्रेंड्स इन वेब टेक्नोलॉजीज, सोशल मीडिया एंड मोबाइल ऍप्लिकेशन्स " विषय पर 30 वें एकदिवसीय राष्ट्रीय सगोष्ठी के दौरान प्रो डॉ सईद आई अहसान (पूर्व प्रो वाईस चांसलर पटना यूनिवर्सिटी, बिहार) ने बतौर मुख्यातिथि  कही |
कार्यक्रम का शुभारंभ, टेक्निया समूह के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता, संस्थान निदेशक डॉ अजय कुमार, संस्थान के कार्यकारी अधिकारी (शैक्षणिक एवं विकास) डॉ ए के श्रीवास्तव, प्रो डॉ सईद आई अहसान (पूर्व प्रो वाईस चांसलर ऑफ़ पटना यूनिवर्सिटी, बिहार), प्रो डॉ हरलीन कौर (जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली), प्रो डॉ एम एन हूडा (निदेशक, भारती विद्यापीठ ,दिल्ली), प्रो डॉ मुशीर अहमद (विभागाध्यक्ष, फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली) व डॉ जितेंदर राय (राष्ट्रीय सगोष्ठी के संयोजक)  ने दीप प्रज्वलित करके किया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए टेक्निया समूह के अध्यक्ष डॉ राम कैलाश गुप्ता ने मोबाइल ऍप्लिकेशन्स और सोशल मीडिया में हो रहे परिवर्तनों और विशेषताओं पर प्रकाश डाला |
संस्थान निदेशक डॉ अजय कुमार ने कहा कि इस संगोष्ठी को आयोजित करने का उद्देश्य सोशल मीडिया, वेब टेक्नोलॉजी तथा मोबाइल अप्लीकेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे अनुसंधानकर्ता, प्राध्यापकों, सूचना तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविदों को क्षेत्र में हो रहे नए कार्यों से अवगत कराना है |
संगोष्ठी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए डॉ ए के श्रीवास्तव, कार्यकारी अधिकारी (शैक्षणिक एवं विकास) ने कहा कि इस संगोष्ठी से आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए प्रोफेशनल्स में दक्षता बढ़ेगी तथा छात्रों को इस क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों की जानकारी कराने में सहायक होगी |
कार्यक्रम के अंत में डॉ जीतेन्द्र राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया । विभिन्न संस्थानों से आये हुए शिक्षक ,विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया | इस मौके पर सभी विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे ।
 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...