सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई दिल्ली ,10 मार्च 2018

"पावर ऑफ़ मीडिया: शेपिंग द फ्यूचर " पर  एकदिवसीय राष्ट्रीय सगोष्ठी का आयोजन


नई दिल्ली ,10 मार्च 2018 - मीडिया द्वारा कला और संस्कृति पर और गहराई से मनन करने और उसे सही पैकेजिंग में पेश करने से कला-संस्कृति का प्रस्तुतिकरण भी मीडिया के लिए लाभदायक हो सकता है। डिस्कवरी जैसा एक पूरा चैनल यदि लोक संस्कृति पर ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकता है, जो दर्शकों को घंटों तक बांधे रहता है और वह लाभ कमा सकताहै, तो अखबारों, पत्रिकाओं तथा अन्य खबरिया चैनलों के लिए भी यह कठिन नहीं होना चाहिए। यह माना जाता है कि टीआरपी के लिए चैनलों का सनसनीखेज होना आवश्यक है, जबकि सच यह है कि आज युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है, अपनी संस्कृति से जुड़ रहा है। यह उद्गार टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित  31वें एकदिवसीय राष्ट्रीय सगोष्ठी ‘""पावर ऑफ़ मीडिया: शेपिंग द फ्यूचर ” के दौरान श्री मनमोहन सदाना ( संयुक्त महानिदेशक ,पर्यटन मंत्रालय ,भारत सरकार)  ने बतौर मुख्यातिथि  शिरकत कर विद्यार्थियों ,शिक्षको और शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही | कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मनीष देसाई (अतिरिक्त महानिदेशक ,भारतीय जनसंचार संस्थान ,नई दिल्ली ) ,प्रो एम के सोनी ( प्रति कुलपति ,मानव रचना अंतराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान ,फरीदाबाद ) , श्री ऋषभ शर्मा (एंकर  ज़ी न्यूज़ ), प्रो डॉ निमोधर (, डीन ,मीडिया स्टडीज मानव रचना अंतराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान ,फरीदाबाद ), डॉ एस एस हांडा (पूर्व निदेशक भारतीय सांख्यिकी संस्थान, नई दिल्ली ),श्री राम कैलाश गुप्ता, (चेयरमैन टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस),, डॉ अजय कुमार (निदेशक ,टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज) , डॉ ए के श्रीवास्तव (मुख्य कार्यकारी ,शैक्षणिक एवं विकास,टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज ) व  डॉ कमलजीत कौर ( संगोष्ठी संयोजिका)  ने दीप प्रज्वलित करके किया।   श्री राम कैलाश गुप्ता, (चेयरमैन टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस) ने कहा की जीवन शैली पर प्रभाव डालने वाले तत्वों में संस्कृति की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संबंध में संस्कृति, उपभगों की वस्तुओं के बारे में लोगों की पसंद, शैली, पहचान और उन्हें स्वीकार करने की क्षमता पर सीधा प्रभाव डालती है और जीवन शैली को पूर्णतः भिन्न बना सकती है। इस बीच टेलीविजन सबसे महत्वपूर्ण तत्व के रूप में विभिन्न आयु के लोगों के व्यवहार को बनाता बिगाड़ता है। बहुत से परिवार अपने प्रतिदिन के समय का एक भाग टीवी देख कर बिताते हैं और मनोरंजन के साथ ही उसके समाचारों और सूचनाओं से भी लाभ उठाते हैं। इसी प्रकार टीवी श्रंखलाएं भी बहुत से लोगों का मनोरंजन करते हुए उनके रिक्त समय को भरदेती है और उन्हें निरंतर टीवी के सामने बैठने पर बाध्य कर देती हैं। डॉ अजय कुमार (निदेशक टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज) ने कहा की समकालीन परिवेश में हमारे प्रतिदिन के जीवन चक्र में और लगभग सभी क्षेत्रों में मीडिया का हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है, इसके अनेक कारण हैं।मीडिया के विभिन्न जनसंचार माध्यमों ने हमें सनसनीखेज ख़बरों का आदी बना दिया है। ‘‘इतिहास, कला, संस्कृति, राजनीतिक घटना आदि सभी क्षेत्र में सनसनीखेज तत्व हावी हैं। सनसनीखेज ख़बरें जनता के दिलो-दिमाग परलगातार आक्रमण कर रही हैं।’’ डॉ ए के श्रीवास्तव (मुख्य कार्यकारी ,शैक्षणिक एवं विकास, टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज) ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें दो मत नही कि भारतवर्ष में आजादी के पश्चात मीडिया ने लोकतांत्रिक संस्थानों को बलशाली बनाने और सत्तारूढ़ दल की स्वेच्छाचारिता पर अंकुश लगाने में सराहनीय भूमिका का निर्वाह किया है। परंतु इसके उपरांत भी ऐसे क्षेत्र भी हैं जिनमें लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की भूमिका कहीं संदिग्ध या गरिमा के प्रतिकूल लगती है। जैसे भारतीय संस्कृति, धर्म और इतिहास के विषय में मीडिया अपनी बहुत अच्छी भूमिका नही निभा पाया है। इसी प्रकार रचनात्मक समाचारों की अपेक्षा नकारात्मक समाचारों को मीडिया कहीं अधिक प्रमुखता से प्रकाशित करता है।  श्री ऋषभ शर्मा (एंकर ज़ी न्यूज़ ) ने कहा कि मीडिया की बादशाहत पूरे समाज के सिर चढ़कर बोल रही है। हर आयु वर्ग के लोग इसकी गिरफ्त में हैं। यह लोगों को हंसाने के साथ रुलाने भी लगी है। अब तो नाबालिग भी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं, जो समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है।  श्री मनीष देसाई (अतिरिक्त महानिदेशक ,भारतीय जनसंचार संस्थान ,नई दिल्ली ) ने कहा कि उपभोग, नए युग के मनुष्य के व्यवहार में सबसे स्पष्ट दिखाई देने वाली वस्तु है और इसके माध्यम से आज के समाज की सोच को समझा जा सकता है। शैली, चयन पर निर्भर होती है और चयन, सूचनाओं तथा संपर्क की प्रक्रिया के फल पर निर्भर होता है। संचार माध्यम ये सूचनाएं लोगों तक पहुंचाते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में किसी व्यक्ति के पास क्या विकल्प हैं और वह क्या चयन कर सकता है। वे अपनी इन अर्थपूर्ण सूचनाओं के माध्यम से लोगों की मान्यताओं,सोच, आकांक्षाओं, चयन और व्यवहार और वस्तुतः उनकी जीवन शैली के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अलबत्ता संचार माध्यमों के संबंध में लोगों का रुझान एकसमान नहींहोता बल्कि संचार माध्यमों से जिसका लगाव जितना अधिक होगा उतना ही उस पर संचार माध्यमों का प्रभाव भी अधिक होगा। कार्यक्रम के अंत में  डॉ कमलजीत कौर ( संगोष्ठी संयोजिका)  ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।  विभिन्न संस्थानों से आये हुए शिक्षक ,विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये | इस मौके पर सभी विभागों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे  |



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...