प्राची ,दिल्ली : इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 सीरीज का शेड्यूल तय हो गया है। पहला क्रिकेट मैच 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन में होगा , दूसरा टी-20 14 से 17 अक्टूबर को खेला जायेगा। साथ ही कहाँ जा रहा है की टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर में होंगे। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के 4 मैचों की टेस्ट सीरीज आरम्भ होगी। भारतीय टीम अपना पहला डे-नाईट टेस्ट 11 दिसंबर को एडिलेड में खेला जायेगा। कोरोना का प्रभाव जहाँ पुरे विश्व में है वही क्रिकेट पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है, कोरोना के कारण इंडिया के खिलाड़िओ को दौरे के दौरान खुद को 14 दिन आइसोलेट करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट के सीइओ ने कहा है की हालत हमारे हाथ में नहीं है फाइनल शेड्यूल में बदलाव भी होने की सम्भावना है और इन सीरीज में ज़्यादा अंतराष्ट्रीय मैच करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।
दोनों देशो के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट भी खेला जायेगा,इसके बाद सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट भी खेला जायेगा। क्रिसमस में अगले दिन खेले जाने वाला मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है और साल का पहला मैच न्यू ईयर टेस्ट कहा जाता है। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी।सीरीज का शेड्यूल तय करना आवश्यक था परन्तु सीरीज होगी या नहीं इस बात का निर्णय ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के हालत देख कर ही किया जायेगा। पहले यह भी कहा जा रहा था की सभी मैच एक ही मैदान में होंगे परन्तु अब यह निर्णय केवल तभी लिया जायेगा जब परिस्थिति ज्यादा खराब होगी। पिछली बार भी भारत ने ऑस्ट्रलिया को 2-1 से हराया था। देखते है इस बार अगर मैच होये तो कौन किसे हरता है भारत ऑस्ट्रेलिया को या ऑस्ट्रेलिया भारत को परन्तु हार जीत से पहले यह प्रशन है की कोरोना के चलते मैच होंगे या नहीं ?