राधेश्याम शास्त्री (तहसील प्रभारी, तमकुहीराज, कुशीनगर,उ०प्र०): इन दिनों कोरोना वायरस बीमारी प्रदेश में ही नहीं बल्कि पुरे देश में अपना पांव पसार चुकी है।इससे बचाव के लिए प्रशासन ने बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराये खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा रखा है।लेकिन कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के विकास खंड दुदही, थाना-विशुनपुरा क्षेत्र के कस्बा-दुदही बाजार,ठाढीभार, गुरवलिया,जंगल लालाछपरा के दुबौली बाजार, मठिया चौराहा,गोड़रिया बाजार चौराहा, जंगल नौगांवा, नरहवां बाजार, बैकुंठपुर कोठी, पुष्कर नगरदशहवां, माधोपुर गौरीश्रीराम बाजार,व तमकुही राज तहसील क्षेत्र के तमकुही रोड कस्बा, तमकुही राज,लतवाचटी,सलेमगढ़,तरयासुजान,भावनपुर,गौराहां,दोमाठ,घघवा जगदीश,दाहूगंज, पिपराघाट जीरो,बनरहां रेग्युलेटर,बभनौली सहित अन्य बाजारों में मांस-मछलियों की खुले में बिक्री की जा रही है।इनका स्वस्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया जा रहा है। इनके अपशिष्ट पदार्थों को या तो खुले में छोड़ दिया जाता है अथवा नाले में डाल दिया जाता है। दुदही क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने खुले में मांस-मछलियों की बिक्री पर रोक लगाये जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में पशु चिकित्साधिकारी दुदही का कहना है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस देकर उचित कार्रवाई की जाएगी जाएगी।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...