सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नीली -पीली पत्रकारिता से गुलाबी होते मंसूबे



ऋषभ अग्रवाल ,वंशिका सक्सेना,चंदन कुमार:      "खींचों न कमानों को,न तलवार निकालों, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो" ये पंक्तियां पत्रकारिता के प्रभाव को आज भी  इंगित करता है । पत्रकारिता जन-जन तक सूचना, शिक्षा एवं मनोरंजन परोसने की विधा है। इंदिरा गांधी का कहना था कि पत्रकारिता जनसेवा है, इसका परम लक्ष्य,ख़बरों को एकत्र करना,उन्हें छापना, प्रसारित करना ,लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें अच्छे तरीके से जांच और निर्णय लेने में सहायता प्रदान करना है।जाने माने पत्रकार प्रभास जोशी मानते थे कि 'कार्यपालिका, न्यापालिका, विधायिका और प्रेस में यदि पत्रकार चौथा खंभा है तो पत्रकार होने के नाते उसका अधिकार और कर्तव्य है कि वो तीनों खंभो पर पैनी नज़र रखे | ।पत्रकार या पत्रकारिता को समाज का दर्पण कहा जाता है ,चूंकि ऐसा माना जाता है कि पत्रकार समाज के विकृत अंगों को उजागर करता है  साथ ही साथ समाज की   भलाई के लिए महती भूमिका निभाता है |  । भारत पत्रकारिता का हस्तिनापुर माना जाता रहा है। लेकिन आज हस्तिनापुर का सिंघासन खतरे में है |  आज का दिन हम हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाते है क्योंकि आज ही के दिन 1826 में पंडित युगल किशोर शुक्ल ने पहला हिंदी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड ' प्रकाशित किया था।उस  समय अंग्रेजी, फारसी और बांग्ला में तो अनेक पत्र निकलते थे, किन्तु हिन्दी में कोई समाचार पत्र नहीं निकलता था।  इस पत्र के 79 अंक ही प्रकाशित हो पाए। करीब डेढ़ साल बाद ही दिसंबर 1827 में इसका प्रकाशन बंद करना पड़ा। उदन्त मार्तण्ड के अंतिम अंक में पंडित जुगल किशोर शुक्ला ने बड़े  मार्मिक ढंग से  लिखते हुए कहा था- 
"आज दिवस लौं उग चुक्यौ मार्तण्ड उदन्त
अस्ताचल को जात है दिनकर दिन अब अन्त।"  
कमोबेश आज भी स्थितियां वैसी ही बन रही हैं  उस समय बिना किसी मदद के अखबार निकालना लगभग मुश्किल ही था, अत: आर्थिक अभावों के कारण यह पत्र अपने प्रकाशन को नियमित नहीं रख सका। कभी पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाला भारत आज दिवालिया हुआ पड़ा है। आज भारत 2020 के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 180 देशों की सूची में 142 अंक पर नज़र आता है इससे स्पष्ट संकेत मिल रहा हैं कि कहीं न कहीं चौथे खंभे का अस्तित्व खतरे में है  पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश में अब पत्रकार राजनेताओं और पूंजीपतियों को दंडवत देते नजर आते है। अभी के समय में पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक और भटकाऊ हो गया है। ख़बर दिखाने की होड़ में वास्तविक मुद्दा कही दम तोड़ रहा होता है । नीली पीली पत्रकारिता से आजकल लोग अपने गुलाबी मंसूबो को कामयाब कर रहे है।आज जब आप ख़बर देखने की खोज में निकलेंगे तब आपको प्रायोजित खबरें और धार्मिक असंतुलित वातवरण देखने को मिलेगा । आज के समय में पत्रकारिता के भीष्म पितामह 'गणेश शंकर विद्यार्थी का कथन प्रासंगिक है। उन्होंने कहा था कि 'मैं हिन्दू-मुस्लिम के झगड़े की मूल वजह चुनाव को समझता हूँ ,चुने जाने के बाद राजनेता देश और जनता के काम का नही रहता। धर्म निरपेक्षता की बात करने वाला ये मूर्धन्य पत्रकार भी 1931 में दंगों के हत्थे चढ़ जाता है और उनकी मृत्यु हो जाती है । ऐसा लगता है जैसे भारत कभी पत्रकारिता के स्वर्णिम दौर का साक्षी नही बन सका है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...