सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पढ़िए क्या बात करते हैं दीपिका पादुकोण के घर वाले, इंस्टाग्राम पर शेयर किया व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट


विपिन, नई दिल्ली। बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लाॅकडाउन का पूरा मजा उठा रही हैं। लाॅकडाउन में वह
फैमिली संग जमकर मस्ती कर रही हैं। इस पूरे लॉकडाउन में दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ खासकर फैमिली से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में दीपिका ने अब अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इससे खुलासा हुआ कि दीपिका ने रणवीर का नंबर किस नाम से सेव किया है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम में फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप की चैट शेयर की है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह का नंबर हैंडसम नाम से अपने फोन में सेव किया है। वहीं दीपिका ने अपनी मम्मी उजाला पादुकोण का नाम अम्मा नाम से सेव किया है। पिता प्रकाश पादुकोण का नाम पापा से और अपने ससुरजी का नाम जगजीत सिंह भवनानी के नाम से शेयर किया है। दीपिका ने तस्वीर के साथ लिखा;इस तरह से हम बात करते हैं। हमारे परिवार में सभी का दिन बेहतरीन गुजरा। हर किसी ने मेरे पति के इंटरव्यू की तारीफ की जो उन्होंने दिया था। ये हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है दीपिका के फैमिली ग्रुप में एक इंटरव्यू पर बातचीत हो रही है। इसमें सब रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका की मम्मी कह रही हैं;बहुत ही बेहतरीन इंटरव्यू है। हर मिनट को एंजॉय किया।  वहीं दीपिका के पिता ने लिखा बहुत अच्छी सूचना। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने इस साल फिल्म छपाक के जरिए वापसी की थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में जहां रणवीर कपिल देव के रोल में हैं। वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। शादी के बाद दोनों की एक-सात ये पहली फिल्म है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...