सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोविड-19 : पिछले 25 दिनों में मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 66,550 मरीज ठीक होने के बाद देश में कुल 24.04 लाख लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं देश में कुल 7,04,348 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए लोगों और जिनका इलाज चल रहा है उनके बीच 17 लाख से अधिक का फासला परीक्षण करने और कुशलता से इलाज करने की सरकार की नीति की सफलता दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आ रही है और आज की तारीख में वह 1.84 प्रतिशत है। पिछले 25 दिनों में मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है।’’

उसने कहा, ‘‘ भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 75.92 प्रतिशत है। जिनका इलाज चल रहा है उन मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या 3.41 गुना अधिक हैं।’’

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 66,550 मरीज ठीक हुए हैं। उसने इस बात पर जोर दिया कि केन्द्र सरकार और राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए गए सहयोगात्मक और रणनीतिक उपाय परिणाम दिखा रहे हैं।

देश में अब भी 7,04,348 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 60,975 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 848 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...