सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में कोविड-19 के मामले 30 लाख के पार

 सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गये, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है।


देश में कोविड-19 के मामले 21 दिनों में 10 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गए थे, जबकि 59 दिनों में संक्रमण के मामले एक लाख से बढ़कर 10 लाख के पार हुए थे।

देश में कोविड-19 के मामले एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे, जबकि इसके बाद 10-लाख पार करने में सिर्फ 59 दिन लगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नये मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई।

देश में अब कोविड-19 मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से अधिक हो गये थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 अगस्त तक देश में कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।

मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, देशभर में कोविड-19 से हुई 912 मौतों में से 297 मौतें महाराष्ट्र में, 97 आंध्र प्रदेश में, 93 कर्नाटक में, 80 तमिलनाडु में, 70 उत्तर प्रदेश में, 48 पश्चिम बंगाल में, 45 पंजाब में, 21 मध्य प्रदेश में, 15-15 जम्मू-कश्मीर और केरल में, 14-14 गुजरात और दिल्ली में, 12 हरियाणा में, 11-11 मौतें राजस्थान, झारखंड और तेलंगाना में हुई हैं।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नौ-नौ मौतें हुई हैं, जबकि पुडुचेरी में आठ, असम में सात, बिहार और गोवा में पांच-पांच, हिमाचल प्रदेश में चार, उत्तराखंड में तीन, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मेघालय और नगालैंड में एक-एक मौत हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हुई कुल 56,706 मौतों में से, सबसे अधिक 21,995 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 6,420, कर्नाटक में 4,614, दिल्ली में 4,284, आंध्र प्रदेश में 3,189, गुजरात में 2,881, उत्तर प्रदेश में 2,867, पश्चिम बंगाल में 2,737 और मध्य प्रदेश में 1,206 मौतें हुई हैं।

अब तक पंजाब में कोविड-19 से 1,036 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 944, तेलंगाना में 755, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, बिहार में 503, ओडिशा में 399, झारखंड में 308, असम में 234, केरल में 218 और उत्तराखंड में 195 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में 189 मौतें, पुडुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नगालैंड में नौ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दो-दो मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...