सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,751 नए मामले, नौ लोगों की संक्रमण से मौत

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,751 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,20,166 हो गए हैं वहीं नौ लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या 808 हो गई है।


राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि 28 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकडों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 432 नए मामले सामने आए। उसके बाद करीमनगर में 192, रंगारेड्डी में 185, नलगोंडा में 147, खम्मम में 132, मेडचाल मल्काजगिरि में 128, निज़ामाबाद में 113, सूर्यापेट में 111 और वारंगल शहरी जिलों में 101 नए मामले सामने आए।

राज्य में नमूनों की जांच तेजी से की जा रही है जिसमें 28 अगस्त को 62,300 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में अब तक 12,66,643 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.67 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.81 प्रतिशत है।

संक्रमण से राज्य में अब तक 89,359 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 30,008 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 74.3 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 76.49 प्रतिशत है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...