सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: मध्य दिल्ली में संसद के एनेक्सी भवन में सोमवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
दिल्ली की दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल पर कमरा संख्या 633 में आग लगी थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आग से क्षति भी कमरे तक ही सीमित रही।
उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण यह घटना हुयी है ।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।