सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम भारत की सर्वश्रेष्ठ : गावस्कर

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम करार देते हुए कहा कि बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण यह पूर्व की टीमों की तुलना में अधिक संतुलित बन गयी है।


कोहली की कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा तथा टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पहले स्थान पर है। इस टीम ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया था और ऐसा कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय टीम बनी थी।

गावस्कर ने इंडिया टुडे ईकॉन्क्लेव में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वर्तमान टेस्ट टीम संतुलन के मामले में, क्षमता के मामले में, कौशल के मामले में और जज्बे के मामले में अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है। मैं इससे बेहतर भारतीय टेस्ट टीम के बारे में नहीं सोच सकता। ’’

गावस्कर ने कहा कि वर्तमान टीम की विशेषता उसका विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो किसी भी तरह की पिच और परिस्थितियों में मैच जीत सकता है।

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘इस टीम के पास ऐसा आक्रमण है जो किसी भी तरह की पिच पर मैच जीत सकता है। इसको परिस्थितियों की मदद की जरूरत नहीं है। परिस्थितियां कैसी भी हों वे किसी भी विकेट पर मैच जीत सकते हैं। बल्लेबाजी के मामले में 1980 के दशक की टीमें भी काफी हद तक ऐसी ही थी लेकिन उनके पास वैसे गेंदबाज नहीं थे जिसे विराट के पास हैं। ’’

भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजों के बारे में गावस्कर ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर भारत के पास आज विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो बेहद जरूरी थी। कहा भी जाता है कि अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते हो तो मैच नहीं जीत सकते। हमने आस्ट्रेलिया में 20 विकेट लेने के लायक गेंदबाजी की।’’

भारत के पास हमेशा अच्छे बल्लेबाज और स्पिनर रहे हैं लेकिन अभी उसके पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं जिससे वह हाल के वर्षों में दुनिया की शीर्ष टीम बन गयी।

भारत की तरफ से 1971 से 1987 के बीच 125 टेस्ट मैचों में 10122 रन बनाने वाले गावस्कर ने बल्लेबाजी के मामले में कहा कि वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम आस्ट्रेलिया जैसी टीमों से अधिक स्कोर बना सकती है जो अभी आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको रन भी बनाने होते हैं। हमने 2018 में इंग्लैंड में देखा। हमने 2017 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में देखा। हमने हर बार 20 विकेट लिये लेकिन हम पर्याप्त रन नहीं बना पाये। लेकिन अब मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो आस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में अधिक रन बना सकते हैं। ’’

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...