सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश सरकार, भोपाल का एक लाख रुपये का अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार, वर्ष 2017 जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय पोर्ट ब्लेयर के हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ व्यास मणि त्रिपाठी को उनकी आलोचना पुस्तक जगन्नाथ दास' रत्नाकर 'पर प्रदान किया गया है ।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि डॉ व्यास मणि त्रिपाठी को उनकी हिन्दी भाषा और साहित्य सेवा को अंगीकार करते हुए वर्ष 2015 में आयोजित दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में 'विश्व हिन्दी सम्मान 'से सम्मानित किया जा चुका है ।डॉ त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ का वर्ष 2017 का डॉ राम विलास शर्मा सर्जना पुरस्कार भी मिला है ।इनके अलावा उन्हें अन्य दर्जनों पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त हैं ।उनके उल्लेखनीय भाषिक एवं साहित्यिक अवदान के लिए विद्या वाचस्पति और विद्या वारिधि की मानद उपाधियों से भी सम्मानित किया गया है ।
यहाँ यह स्मरणीय है कि डॉ व्यास मणि त्रिपाठी की अब तक 26 पुस्तकें प्रकाशित प्रकाशित हो चुकी हैं ।उनके सैकडों लेख, कहानियाँ और कविताएँ विभिन्न राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं ।उन्होंने 30 पुस्तकों में सहलेखन भी किया है ।डॉ व्यास मणि त्रिपाठी की ये उपलब्धियाँ द्वीप समूह के लिए गौरव और गर्व की बात हैं ।


