सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किम ने वायरस और तूफान से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:  उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कुछ सप्ताह के भीतर तीसरी उच्च स्तरीय राजनीतिक बैठक आयोजित करके आपात स्थिति को दर्शाते हुए बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने की देश की तैयारियों और बृहस्पतिवार को देश मे दस्तक देने वाले तूफान को लेकर आगाह किया।


उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के पोलितब्यूरो की विस्तृत बैठक के दौरान किम ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अभियान में ‘खामियों’ पर नाराजगी जाहिर की और उनमें तेजी से सुधार लाने को कहा। हालांकि उन्होंने विशेष रूप में क्या खामियां हैं, इसके बारे में नहीं बताया।

किम ने तूफान ‘बावी’ के संबंध में विस्तृत तैयारियां रखने के लिए कहा ताकि इससे होने वाली क्षति को कम किया जा सके। दरअसल कुछ सप्ताह पहले ही देश में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आई थी और इससे घरों और फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था।

परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका नीत प्रतिबंधों और कोरोना वायरस महामारी की वजह से सीमा बंद होने के साथ-साथ इन प्राकृतिक आपदाओं से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है।
तूफान बावी बुधवार सुबह में दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के निकट था और कोरियाई प्रायद्वीप के उत्तरपश्चिम तट पर दोपहर तक पहुंच जाएगा। इससे पहले पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में किम ने स्वीकार किया था कि अर्थव्यवस्था में सुधार उनकी आशा के अनुरूप नहीं हुआ है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...