सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान ने भारतीय-अमेरिकियों को लुभाने के लिए पहला विज्ञापन जारी किया

 सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: अमेरिका में 20 लाख से अधिक प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के मकसद से, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधकों ने वीडियो के रूप में अपना पहला विज्ञापन जारी किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों और ट्रम्प के अहमदाबाद के ऐतिहासिक संबोधन के संक्षिप्त क्लिप शामिल हैं।


इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान मोदी और ट्रम्प ने अहमदाबाद में भारी भीड़ को संबोधित किया था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए थे।

‘ट्रम्प विक्ट्री फाइनेंस कमेटी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बर्ली गुइलफॉयल ने एक ट्वीट में वीडियो विज्ञापन जारी करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका का भारत के साथ बहुत बढ़िया संबंध है और हमारे अभियान को भारतीय-अमेरिकियों का बहुत बड़ा समर्थन प्राप्त है!’’ प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने भी इसे रीट्वीट किया। यह विज्ञापन जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

‘‘फोर मोर ईयर्स’’ नामक शीर्षक वाला 107 सेकंड का यह वीडियो मोदी और ट्रम्प के फुटेज के साथ शुरू होता है जिसमें दोनों पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाथ में हाथ डाले हुए चल रहे थे। तब दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं ने 50,000 से अधिक की संख्या में आए भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था।

अमेरिका में अपने हजारों समर्थकों के बीच, मोदी ने उस भाषण में ट्रम्प की खूब प्रशंसा की थी।

‘ट्रम्प विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह-अध्यक्ष अल मेसन ने वीडियो की रूप-रेखा तय की है।

मोदी भारतीय-अमेरिकियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। उनकी इसी स्टार अपील ने हर बार रिकॉर्ड भीड़ को आकर्षित किया है। 2015 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और फिर दो साल बाद सिलिकॉन वैली में उनका संबोधन ऐतिहासिक रहा था, जिनमें काफी संख्या में लोग जुटे थे।

पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में उनके "हाउडी मोदी" संबोधन में रिकॉर्ड 50,000 लोगों ने भाग लिया था।

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    *ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

    सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

    19-10-2013

    रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

    एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

    विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...