सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में झारखण्ड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य (100 से कम शहरी स्थानीय निकाय) की श्रेणी में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ महोत्सव में इसकी घोषणा की गई कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 100 से कम शहरी स्थानीय निकाय वाले प्रदेशों में झारखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने झारखण्ड को उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पांचवां स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह था।
सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क:: शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...