सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे पर ‘रोजगार दो’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया

 सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क: कांग्रेस की युवा इकाई ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के मकसद से शनिवार को ‘रोजगार दो’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जिसके तहत संगठन के कार्यकर्ता देश भर में केंद्र सरकार और सत्तापक्ष के प्रमुख लोगों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।


इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने गत नौ अगस्त को अपने स्थापना दिवस के मौके पर इस अभियान के पहले चरण के तहत सोशल मीडिया में मुहिम शुरू की थी।

युवा कांग्रेस के ‘रोजगार दो’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर देती है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ कोरोना से पहले भी स्थिति भयावह थी और अब जो आंकड़े आ रहे हैं उसके मुताबिक कोरोना संकट के कारण ही 13.5 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। हम बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को बार-बार आगाह करते हैं, लेकिन उसके कान पर जूं नहीं रेंगती।’’

युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार के लोग कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था की तबाही को दैवीय घटना (ऐक्ट ऑफ गॉड) कह रहे हैं। अर्थव्यस्था की स्थिति के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। नोटबंदी, बिना तैयारी के जीएसटी लागू करने और गलत ढंग से लॉकडाउन करने के कारण हालात खराब हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर भी ध्यान दे। इसको लेकर हम सरकार पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। यह अभियान भी इसीलिए शुरू किया गया है।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आरोप लगाया कि सरकार में नजरिए की कमी है जिस कारण बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान के पहले चरण में हम सोशल मीडिया अभियान शुरू किया था। दूसरे चरण में बेरोजगारी का मुद्दे पर हम सरकार, इससे जुड़े प्रमुख लोगों के आवास के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। युवाओं को इस मुद्दे पर जागरूक करेंगे।’’

श्रीनिवास के मुताबिक, उनके संगठन ने बेरोजगारी के मुद्दे पर हिंदी एवं कई क्षेत्रीय भाषाओं में गीत भी तैयार किए हैं।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा, ‘‘पहले चरण में हम सोशल मीडिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचे हैं और आगे इस अभियान को और तेज करेंगे।’’

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*ऑनलाइन माध्यम से शिवाजी कॉलेज का 59 वां वार्षिकोत्सव संपन्न*

सिद्ध भूमि न्यूज़ नेटवर्क::    शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का 59वाँ वार्षिकोत्सव 29 जून 2020 को आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह समारोह ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रॉय फाउंडेशन के संस्थापक श्री संजीव रॉय आमंत्रित थे। उन्होंने इस अकादमिक सत्र के  पुरस्कृत सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा - “कोरोना के इस संकटग्रस्त अनिश्चित दौर में हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी अंतर्निहित क्षमताओं द्वारा नये अवसरों का सृजन करना होगा। उन्होंने कहा कि वो यंग इंडिया में नई संभावनाओं को देखते हैं। जब यंग इंडिया की बात होती है, तब पूरा भारत इस देश के युवाओं की ओर हसरत भरी निगाहों से देखता है।" इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज के पूर्व छात्र और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एन. हरिहरन ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि “ हमें भविष्य की संभावनाओं के प्रति अपने दिलो दिमाग को खुला रखना चाहिए। अपने कॉलेज के दिनों की स्...

19-10-2013

रोमांचक मुकाबले  में आस्ट्रेलिया ने भारत को ४ विकेट से हराया - काम ना आया धोनी का शतक।  नरेंद्र  मोदी  ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।  जम्मू में पाकिस्तानी सेना की ओर से २५ चौकियो पर जबर्दस्त गोली-बारी ।

एकता ने किया खुलासा जल्द आएगा नागिन 5, नागिन 4 को कहा बाय बाय

विपिन, नई दिल्ली। एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो,हम ;नागिन  को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही नागिन 5पर काम शुरू करेंगे। एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्...